traffictail

उत्तराखंड में सुरंग हादसे के बचाव कार्य में भारतीय वायुसेना भी शामिल, दिल्‍ली से पहुंचाई ड्रिलिंग मशीन

SHARE:

नई दिल्ली. उत्तराखंड में चार धाम राजमार्ग परियोजना पर एक निर्माणाधीन सुरंग (Uttarkashi Tunnel Accident) का एक हिस्‍सा ढहने से उसके मलबे में 12 नवंबर से फंसे 40 श्रमिकों को बाहर निकालने के बचाव मिशन में अब भारतीय वायुसेना भी शामिल हो गई है. सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सुरंग में पाइप से ‘एस्केप सुरंग’ बनाने के लिए खुदाई शुरू हो चुकी है. इसके लिए दिल्ली से ड्रिलिंग उपकरण को C-130 j सुपर हरक्यूलिस से भेजा गया है.

जानकारी में बताया गया कि भारी भरकम मशीनों (कुल 7 टन वजन के उपकरणों को) एक्सीडेंट साइट के करीब माँ गंगा एयरपोर्ट पर बुधवार को पहुँचाया गया है. जबकि दूसरा एयरक्रफ्ट 12 टन क्रिटिकल उपकरण लेकर दिल्ली से रवाना हुआ. आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा था कि बुधवार तक सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा. उधर, सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं जिन्हें पाइप के जरिए लगातार ऑक्सीजन, पानी, सूखे मेवे सहित अन्य खाद्य सामग्री, बिजली, दवाइयां आदि पहुंचाई जा रही हैं.

सुरंग में फंसे सभी 40 श्रमिक सुरक्षित
उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने मौके का मुआयना करने के बाद संवाददाताओं को बताया, ‘अब तक की अद्यतन स्थिति के अनुसार सुरंग में फंसे सभी 40 श्रमिक सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि एक श्रमिक को उल्टी आने की समस्या है इसलिए उन तक दवाइयां भी पहुंचा दी गयी हैं. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, सीमा सड़क संगठन के 160 बचावकर्मियों का दल दिन रात बचाव कार्यों में जुटा हुआ है.

उत्तराखंड में सुरंग हादसे के बचाव कार्य में भारतीय वायुसेना भी शामिल, दिल्‍ली से पहुंचाई ड्रिलिंग मशीन

श्रमिकों को बचाने के लिए ड्रिलिंग उपकरण की थी तत्काल आवश्यकता
जानकारी में कहा गया कि उत्तराखंड के धरासू के पास चल रही परियोजना पर सुरंग के एक हिस्‍से के ढह जाने के कारण फंसे निर्माण श्रमिकों को बचाने के लिए ड्रिलिंग उपकरण की तत्काल आवश्यकता थी. इसको देखते हुए भारतीय वायुसेना ने अपने सी-130 जे विमान का उपयोग करते हुए, अब लगभग सात टन वजन वाले ड्रिलिंग उपकरण को साइट के पास मां गंगा हवाई अड्डे पर पहुंचा दिया है. इसके अलावा लगभग बारह टन का एक और महत्वपूर्ण उपकरण ले जाने वाला एक अन्य विमान भी दिल्ली से उड़ान भर चुका है.

Tags: Uttarkashi Latest News, Uttarkashi News

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment