traffictail

ओडिशा: पेट के निचले हिस्से में दर्द उठा तो स्कूली छात्रा ने सुनाई आपबीती, प्रिसिंपल-टीचर गिरफ्तार

SHARE:

नवरंगपुर. ओडिशा के नवरंगपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के शौचालय में दो टीचर ने 11 वर्षीय आदिवासी स्टूडेंट से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस के मुताबिक, प्रिसिंपल के साथ एक अन्य टीचर ने कथित रूप से शौचालय में जबरन प्रवेश किया और छठी कक्षा की स्टूडेंट से बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि घटना नौ नवंबर को उस समय सामने आई, जब लड़की ने पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस किया और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. पुलिस के मुताबिक, लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न होने की आशंका जताई. परिजनों के कुंडेई थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस ने यौन उत्पीड़न से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को नवरंगपुर स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

Tags: Odisha, Teenager rape

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment