traffictail

धोनी, मकान-पैसा…. 8 लोगों ने क‍िया ऐसा खुलासा, जानकर आपके भी पैरों के नीचे से ख‍िसक जाएगी जमीन

SHARE:

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मकान और पैसा दिलाने का झांसा देकर एक महिला के डेढ़ साल के बच्चे को किडनैप करने और उसे सवा लाख रुपए में एक दंपति को बेच डालने की घटना में रांची पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

बेचा गया बच्चा भी बरामद कर लिया गया है. बच्चे का अपहरण रांची शहर के हिनू से बीते 22 अक्टूबर को किया गया था. रांची के जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली मधु देवी अपने बच्चे के साथ हिनू में खड़ी थी, तभी वहां एक-एक पुरुष और महिला ने आकर उसे बताया कि महेंद्र सिंह धोनी गरीबों के बीच मकान और पैसा बांट रहे हैं.

उनके कहने पर महिला उनके साथ बाइक पर सवार होकर हरमू बिजली ऑफिस के पास पहुंची. यहां उसे बातों में उलझाकर महिला-पुरुष उसका बच्चा लेकर फरार हो गई. रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया.

ये मेरे बेटे नहीं हैं, स‍िर्फ… सुप्रीम कोर्ट के क‍िस सवाल पर सत्‍येंद्र जैन ने द‍िया जवाब, जानें मामला

टीम ने सबसे पहले रांची के मधुकम निवासी विनय वर्मा और सिमडेगा निवासी सलूजा बेगम को पकड़ा. इनसे पूछताछ और जांच में पता चला कि बच्चे को चतरा जिले के इटखोरी के एक निःसंतान दंपति के हाथों बेच दिया गया है.

पुलिस ने एक-एक कर बच्चे की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य आरोपियों रामगढ़ निवासी गीता मुंडा, कृष्णा मिश्रा, रांची के चान्हो निवासी साजिद अंसारी, चतरा के इटखोरी निवासी महेंद्र साव, कुंती देवी और सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया.

Tags: Crime News, Mahendra Singh Dhoni, Ranchi news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment