traffictail

दशहरे पर प्रेमी जोड़े की शादी और उसी दिन प्रेमिका की हत्या, सामने आया सनसनीखेज मामला

SHARE:

हाइलाइट्स

प्रेम विवाह के बाद जहानाबाद में युवती की हत्या हो गई.
दशहरे के दिन दुर्गा मंदिर में प्रेमी जोड़े ने की थी शादी.
प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के रहनेवाले, पुलिस जांच जारी.

राजीव रंजन विमल/जहानाबाद. जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के पतला पोखर गांव में इंटर की छात्रा की हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि गांव के ही बीए पार्ट वन के एक छात्र के साथ उसका प्रेम प्रसंग था. दशहरे के अवसर पर दोनों ने शादी कर ली थी, लेकिन परिवार वालों को यह पसंद नहीं था. इसके बाद लड़की की हत्या की खबर सामने आई. फिलहाल पुलिस के संज्ञान में मामला आ चुका है और इसकी जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि गांव की छात्रा लक्ष्मी कुमारी और छात्र पुष्कर कुमार के बीच काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों परिवार के लोग इस संबंध को लेकर नाराज थे. इस बीच दशहरा के अवसर पर लक्ष्मी और पुष्कर मेला देखने कोरा गांव गए थे. दोनों की वहां मुलाकात हुई और वहीं मां दुर्गा को साक्षी मानकर देवी मंदिर में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद पुष्कर लक्ष्मी को लेकर अपने घर आ गया.

मिली जानकारी के अनुसार, शादी की बात सुनते ही पुष्कर के परिवार वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया. लड़की के पिता का आरोप है कि लक्ष्मी के साथ मारपीट करते हुए उसे अपने मां-पिता के घर जाने के कहा, पर पुष्कर से शादी के बाद लक्ष्मी ससुराल में ही रहने की जिद करने लगी. इसके बाद लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को ले जाकर बगल के खेत में फेंक दिया गया.

इधर, मेला देखकर वापस नहीं लौटने लक्ष्मी के परिवार वाले परेशान थे. आज सुबह खेत में शव फेंके जाने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर भीड़ जुटी और और शव की पहचान लक्ष्मी के रूप में की गयी. इसके बाद लक्ष्मी के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करते हुए दहाड़ मार कर रोने लगे. इसकी सूचना पुलिस वालों को दी गयी. लक्ष्मी के परिवालों वालों ने उसके प्रेमी और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

इस संबंध में घोसी के थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही रमेश बिंद के परिवार द्वारा इस लड़की की हत्या की गई है. मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा. इस घटना के बाद आरोपी और उसके परिवार वाले फरार हो गए हैं.

Tags: Bihar latest news, Bihar News, Love affair, Murder case

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment