traffictail

Property Dealer Arrest: 2 करोड़ रुपये का फ्रॉड… फ‍िर लंदन में कट रही थी ज‍िंदगी, वो एक गलती और पुल‍िस ने क‍िया अरेस्‍ट

SHARE:

द‍िल्‍ली में 2 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का फ्रॉड करके एक आरोपी भागकर लंदन चला गया. वहां रहने लगा और उसे लगा क‍ि अब सब लोग यह केस भूल चुके होंगे. फ‍िर क्‍या था क‍ि उसने एक गलती की और शात‍िर धोखेबाज को पुल‍िस ने अरेस्‍ट कर ल‍िया है. असल में थाना फेस-1 पुलिस ने धोखाधड़ी कर प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर 2 करोड़ 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान दिल्ली के ए 51, रामकृष्णा अपार्टमेंट निवासी श्रवण चौधरी के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई 2023 को पीड़ित ने थाना फेज-1 में शिकायत दी कि श्रवण चौधरी ने प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर उनसे इकरारनामा के आधार पर 2 करोड़ 33 लाख रुपए. आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका था. प्रॉपर्टी नहीं मिलने पर जब पीड़ित ने उससे पैसे मांगे तो आरोपी ने नहीं दिए। यही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी.

जब रावण और कुंभकर्ण को लगाने वाले ही थे आग… मेले में आ पहुंचे 5 सांड… जानें फ‍िर क्‍या हुआ

आरोपी धोखाधड़ी करने के बाद लंदन भाग गया था. पुलिस उसकी टोह ले रही थी. कुछ दिन पहले ही वह लंदन से लौटा था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के गेट नंबर पांच से गिरफ्तार किया. बताया गया कि वह फिर से भागने की फिराक में था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इस मामले के अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है.

Tags: Arrest, IGI airport

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment