traffictail

वीजा घोटाले में क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दरभंगा-दुबई से जुड़ रहा कनेक्शन

SHARE:

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दिल्ली-एनसीआर में हजारों लोगों के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. यह गैंग दुबई भेजने के लिए वीजा लगवाने के नाम पर लोगों के साथ फर्जीवाड़े को अंजाम देता था. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए वीजा घोटाले के मुख्य आरोपी इनामुल हक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनामुल हक मूल रूप से बिहार से दरभंगा जिला का रहने वाला है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर रवींद्र यादव ने कहा, ‘पिछले काफी समय से इनामुल हक की सरपरस्ती में उसके गुर्गे वीजा घोटाले को अंजाम दे रहे थे. तमाम जानकारियां जुटाने के बाद हमारी टीम ने विस्तार से तमाम इनपुट को खंगाला और इसको अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड इनामुल हक को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन हमारी टीम अभी भी इस गैंग से जुड़े कई अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.’ उन्होंने कहा कि जो भी बयान आरोपियों द्वारा शुरुआती तौर पर दिया गया है उसकी विस्तार से तफ्तीश कर रहे हैं और उससे जुड़े तमाम इनपुट्स को खंगालने में जुटे हैं.

ये भी पढ़ें- लड़की के साथ पार्क में ऐसा क्‍या कर रहा था फैज अली? जो अस्‍पताल ले जाने की आ गई नौबत, बाल-बाल बची जान

हजारों लोगों को लगाया चूना
स्पेशल कमिश्नर रवींद्र यादव ने बताया, ‘आरोपियों ने बिहार, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में रहने वाले हजारों लोगों को चूना लगाया गया है. दुबई का वीजा लगवाने के नाम पर करीब 59,000 रुपये की मांग की जाती थी.’ उन्होंने कहा कि बाद में भी कई अन्य तरह के शुल्क के नाम पर भी लोगों को चूना लगाया जाता था. रवींद्र यादव ने कहा कि क्राइम ब्रांच की टीम बिहार के दरभंगा से लेकर दुबई तक जुड़े कनेक्शन को खंगालने में जुटी है.

दरभंगा सहित कई अन्य लोकेशन पर जाएगी टीम
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम बहुत जल्द ही बिहार के दरभंगा सहित कई अन्य लोकेशन पर जाएगी और इस केस से जुड़े कुछ और नए इनपुट्स को खंगालने का प्रयास करेगी. क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में किसी भी इनपुट्स को आधा-अधूरा नहीं छोड़ना चाहती है. स्पेशल कमिश्रर रवींद्र यादव के मुताबिक इस मामले की तफ्तीश के दौरान कई ऐसी फर्जी कंपनियों से संबंधित जानकारियां भी मिली हैं, जिसे दुबई से चलाया जा रहा था. भारतीय मूल के लोगों का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कंपनी के मार्फत डेटा लिया जा रहा था.

संदिग्ध लेनदेन के सबूत भी मिले
इस मामले की तफ्तीश के दौरान जोगा बाई जाकिर नगर इलाके से काफी ऐसे महत्वपूर्ण दस्तावेज और संदिग्ध लेनदेन संबंधित सबूत के साथ-साथ दुबई की कंपनी द्वारा नौकरी डॉट कॉम प्लेटफार्म से डाटा लेने से संबंधित इनपुट्स मिले हैं. जिसको देखकर ऐसा लग रहा है कि इस मामले के तार बहुत सारे अन्य आरोपियों के साथ भी जुड़े हो सकते हैं. जिसे अब क्राइम ब्रांच के अधिकारी जांचने में जुटे हुए हैं.

Tags: Accused arrested, Darbhanga news, Delhi Crime Branch, Delhi police, Visa

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment