हाइलाइट्स
दिल्ली के हरि नगर में एक हैरान कर देने वाली लूट की घटना घटी है.
इस घटना में जिउ-जित्सु चोकहोल्ड का इस्तेमाल किया गया.
जिउ-जित्सु चोकहोल्ड का उपयोग कर कबाड़ी वाले से 3200 रुपये की लूट.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक खौफनाक वारदात हुई है. पश्चिमी दिल्ली में जिउ-जित्सु चोकहोल्ड (ब्राजीलियाई मार्शल आर्ट) का उपयोग करके एक कबाड़ी वाले को लूट लिया गया है. हरि नगर इलाके में तीन लोगों ने कबाड़ी वाले को पहले जिउ-जित्सु चोकहोल्ड का उपयोग करके पीटा और फिर उससे 3200 रुपये लूट लिए.
यह वारदात एक CCTV फुटेज में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो में तीन लोग कबाड़ी वाले से बात करते हुए दिख रहे हैं. बाद में तीनों में से एक ने उसे ब्राजीलियन जिउ-जित्सु पहनाया. बता दें कि यह एक रियर नेकेड चोक तकनीक है जो मस्तिष्क में ऑक्सीजन और रक्त के प्रवाह को तेजी से रोकती है. इससे सामने वाले को बेहोश करने में केवल कुछ सेकंड लगते हैं.
A Gang which uses choking to loot people is doing rounds. Video Location #Harinagar #Delhi
सीसीटीवी में दिख रहा है कि गला चॉक कर लूटपाट करने वाला ये गैंग एक कबाड़ी वाले को गला घोंटकर बेहोश कर देते है। और उसकी जेब मे पड़े 3200 रुपये लूट कर फरार हो जाते है। pic.twitter.com/E5dXO5uoFu— Utkarsh Singh (@utkarshs88) October 18, 2023
जब 32 साल का कबाड़ी वाला संजय बेहोश हो गया तो बदमाशों में से एक ने उसके पैसे ले लिए और फिर तीनों मौके से भाग गए. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि ‘हमने संजय (32) के रूप में पहचाने गए कबाड़ी वाले का बयान दर्ज किया है. उनके बयान के मुताबिक उनसे 3200 रुपये की लूट हुई है. घटना 16 अक्टूबर को गुरुद्वारा, फतेह नगर के पास हुई.’

तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है, पुलिस ने आरोपियों में से विकास और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और एक फरार है. पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है. भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 392 (जो भी डकैती करता है) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत FIR दर्ज की गई है. इससे पहले पिछले सप्ताह पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर के एक रहवासी से उनके घर पर खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी बताने वाले लोगों के एक ग्रुप ने बंदूक की नोक पर 3.20 करोड़ रुपये लूट लिए थे. इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये भी बरामद कर लिए हैं.
.
Tags: Crime News, Delhi Crime, Delhi Crime News
FIRST PUBLISHED : October 19, 2023, 10:23 IST





