traffictail

R_MP_PANNC1227_376_1FEB_SATNA_HADSA – – News18 हिंदी

SHARE:

सतना. मध्य प्रदेश के सतना जिले में थोड़ी सी लापरवाही तीन लोगों की जान पर भारी पड़ गई. यहां दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. दरअसल मामला सतना शहर के गौ शाला चौक के पास का है. यहां जर्जर भवन का छज्जा गिर गया. अचानक गिरे इस छज्जे की चपेट में तीन लोग आ गए. इसमें दो लोगों ने जान गंवा दी. यह मकान रमेश अग्रवाल का है. यह पूरी तरह जर्जर था. इसके रिनोवेशन का काम चल रहा था. लेकिन, बाहर किसी तरह की मरम्मत नहीं कराई जा रही थी. 1 फरवरी को रमेश, बुजुर्ग सुशीला और उनकी 8 साल की पोती चीकू छज्जे के नीचे खड़े थे.

चीकू स्कूल जाने के लिए नीचे उतरी थी. दादा-दादी उसे स्कूल छोड़ने जा रहे थे. जैसे ही सब घर से बाहर निकलने लगे वैसे ही घर का छज्जा अचानक गिर गया. इस हादसे में मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. दादी और दादा को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने डाक्टरों ने सुशीला को मृत घोषित कर दिया. दादा रमेश की हालत गंभीर है. हादसा इतना भयंकर था कि मासूम का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. इस हादसे में मकान मालिक के परिवार के अन्य सदस्य बाल बाल बच गए.

यह भी पढ़ें:- PHOTOS: शादी में कन्यादान से किया इनकार, अब ईमानदारी खरीदने आए टीचर को भेजा जेल, जानें कौन हैं IAS तपस्या परिहार

हादसे में बचे दो दर्जन स्कूली छात्र
दूसरी ओर, इस हादसे में दो दर्जन स्कूली छात्र भी चपेट में आने से बच गए. उनकी बस इस ध्वस्त मकान के पास से ही गुजर रही थी. चश्मदीदों के मुताबिक, यह हादसा कुछ ही सेकंड में हो गया. घटना की सूचना पर नगर निगम, राजस्व और पुलिस का अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया. एक घंटे के रेस्क्यू के बाद मलबा हटाया गया.

मच गया हड़कंप
बता दें, जैसे ही हादसा हुआ वैसे ही हड़कंप मच गया. चारों ओर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मलबे की ओर दौड़े. उन्होंने एक-एक मलबा हटाना शुरू किया. इस बीच किसी ने एंबुलेंस और पुलिस को फोन कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उसने घायलों को अस्पताल रवाना किया. पुलिस ने जब बच्ची की जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने बच्ची का शव जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इधर, रास्ते पर दोनों तरफ ट्रैफिक रोककर मलबा हटाने का काम किया गया. करीब-करीब एक घंटे बाद मलबा हटाकर सड़क को खोल दिया गया.

Tags: Bhopal news, Indore news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment