traffictail

‘लेकिन वो चुप रहा’, दिल्‍ली के स्‍कूल में खौफनाक वारदात, पिता के सामने साध ली थी चुप्‍पी, फिर 9 दिन बाद

SHARE:

नई दिल्ली. उत्तरी दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच हुए झगड़े के दौरान पिटाई के कुछ दिनों बाद एक 12 साल के लड़के की अस्पताल में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह मामला सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर की पिटाई से जुड़ा है. यह घटना 11 जनवरी को हुई थी और इलाज के दौरान छठी कक्षा के छात्र ने 20 जनवरी को दम तोड़ दिया. मृतक के पिता राहुल शर्मा ने कहा कि उनके बेटे पर स्कूल में उसके सीनियर्स ने हमला किया और उसके पैर में चोटें आईं.

शर्मा ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा, ”11 जनवरी को, जब मेरा बेटा सरकारी स्कूल से घर लौटा तो वह लंगड़ा रहा था और अत्यधिक दर्द में था. मैंने उससे मामले के बारे में पूछा, लेकिन वह चुप रहा. हम उसे एक अस्पताल ले गए जहां उसे कुछ दवाएं दी गईं और कुछ दिनों तक आराम करने के लिए कहा गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई और फिर हम उसे रोहिणी के एक अस्पताल में ले गए.”

यह भी पढ़ें:- मेरे पिता लड़ते रहे…बस वीडियो बनाते रहे लोग…रेलवे स्‍टेशन पर ऐसा क्‍या हुआ? पल में बदल गई जिंदगी

'लेकिन वो चुप रहा', दिल्‍ली के स्‍कूल में खौफनाक वारदात, पिता के सामने साध ली थी चुप्‍पी, फिर 9 दिन बाद

शर्मा ने आगे बताया कि 20 जनवरी को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. “हमें नहीं पता कि उस पर हमला क्यों किया गया. वह सशस्त्र बलों में शामिल होना चाहता था. उसके सारे सपने चकनाचूर हो गए.” संपर्क करने पर पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने घटना की पुष्टि की और कहा, “हम डॉक्टरों के एक बोर्ड के माध्यम से पोस्टमॉर्टम करा रहे हैं. उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

Tags: Delhi news, Delhi police, Delhi School

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment