traffictail

JCB से खुदाई, 3 महीने बाद निकाली डेड बॉडी, मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में छूटे पुलिस के पसीने

SHARE:

जमुई. दहेजलोभियों द्वारा ससुराल में जहर खिलाकर मार डालने के बाद मायकेवालों से पूरे हत्याकांड के रहस्य को छिपाने की मंशा से आनन-फानन में शव को कब्रिस्तान लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. न तो मायकेवालों को मिलने दिया गया और न ही पुलिस को जांच का मौका लेकिन दूसरे राज्य में काम कर रहे भाई को जब पूरी घटना का पता चला तो भागे-भागे वापस वो गांव आया और महीनों बाद थाने में आवेदन दिया.

उसने पुलिस को बताया कि बहन को जहर देकर मारा गया है और सबूत छिपाने के लिए दफना दिया गया. पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया गया. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई. पुलिस ने पहले आरोपी पति को गिरफ्तार किया और पति ने भी पुलिस के सामने गुनाह कबूल किया. फिर पुलिस एक्शन में आई और कोर्ट के आदेश पर तीन महीने बाद क्रब से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया.

कोर्ट के आदेश के बाद मजिस्ट्रेट की तैनाती में जेसीबी से खुदाई के बाद शव को तीन महीने के बाद कब्र से निकला गया. मामला जमुई जिला के बड़गांव ओपी थाना के आहिसडी गांव का है. मृत महिला के भाई मो दानिश ने बड़गांव ओपी थाना में आवेदन देकर बहन की जहर खिलाकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद मजिस्ट्रेट नियुक्त कर शव को कब्र से निकाला गया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक सितंबर 2023 में रोजी परवीन की मौत हो गई थी जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे दफना दिया था. इसके बाद दूसरे राज्य में रह रहे उसके भाई को इस बात की जानकारी मिली तो उसने हत्या का मामला थाने में दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करनी शुरू की. हत्या के आरोप में पति के अलावा पांच अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था.

गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने कबूल किया था कि जहर देकर महिला की हत्या की गई था. यही कारण है की शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया था, जिसे कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Tags: Bihar News, Crime News, Jamui news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment