traffictail

‘तुम चिंता मत करो, मैं तुम्हें बेटा दे दूंगा…’ महिला के साथ तांत्रिक ने खेला घिनौना खेल, जिसने सुना वो सन्न

SHARE:

टीकमगढ़. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से रेप की खबर है. यहां एक तांत्रिक ने तंत्र के नाम पर शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया. महिला पहले से ही तीन बच्चियों की मां है. वह बेटे की चाहत में इस तांत्रिक के चक्कर में आ गई. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि उसने किस-किस को अपना शिकार बनाया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के गुरसराय का रहने वाला है. वह किराए से टीकमगढ़ में रहता है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि ये 11 तारीख की सुबह 9 बजे की घटना है. एक महिला की तीन बच्चियां थीं. वह बेटा चाहती थी. इस दौरान तांत्रिक इश्तियाक अली उर्फ राहत बाबा कभी उसके घर गया होगा. उस वक्त आरोपी ने परिजनों के सामने कहा होगा कि मैं तुम्हारा कुछ कर दूंगा, कुछ मंत्रोच्चार कर दूंगा. इस बात पर सभी लोग तैयार हो गए हो गए. इसके बाद यह बाबा 11 तारीख को उसके घर तब पहुंचा, जब घर में कोई नहीं था.

एसडीओपी कटरे ने बताया कि आोरपी ने पहले महिला के घर का चक्कर लगाया. तांत्रिक क्रिया की सामग्री वगैरह तैयार की. उसके बाद मौका देखकर महिला के साथ दुष्कर्म किया. हमने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है. हम इस मामले की भी जांच कर रहे हैं कि उसने और किस-किस के साथ इस तरह की हरकत की है. चूंकि, वह उत्तर प्रदेश के गुरसराय का रहने वाला है, तो हम वहां भी इसके अपराध रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहे हैं.

Tags: Mp news, UP news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment