traffictail

‘शराब पीता है पति, फिर मेरे साथ करता है ये गंदा कांड…’ कहते-कहते फफक पड़ी महिला, आपबीती सुन पुलिस भी सन्न

SHARE:

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाली खबर है. यहां नवविवाहिता ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. उसने पति पर कुकृत्य का आरोप लगाया है. उसने पुलिस से कहा है कि पति नशे की हालत में उसके साथ गलत हरकत करता है. महिला की शादी को अभी 8 महीने ही हुए हैं. महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में कानून के मुताबिक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस ने बताया कि एक महिला 16 फरवरी को अचानक पुलिस थाने पहुंची. उसने हमें लिखित में शिकायत दी है. उसने कहा है कि वह अपने पति से परेशान है. उसने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका पति उसके साथ कुकृत्य करता है. उसने कई बार पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी कीमत पर समझने को तैयार नहीं है. महिला ने बताया कि वह शराब के नशे में कुछ भी सुनने की हालत में नहीं होता. पुलिस ने उसकी शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कहा है कि पति को पूछताछ के लिए बुलाया है.

महिला ने सुनाई दर्दनाक आपबीती
जानकारी के मुताबिक, मामला ग्वालियर के सिरोल इलाके का है. शिकायत करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि मेरी उम्र 20 साल है. 8 महीने पहले मेरी शादी बंटी जाटव से हुई थी. शादी में उसके परिवार ने दहेज मांगा था. इस मांग को मेरे मायके वालों ने पूरा किया और पति को 5 लाख कैश और बुलेट बाइक भी दी. शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो सुहागरात पर पति बंटी नशे में घर पहुंचा. उसने पहली ही रात मेरे साथ जबरदस्ती कुकृत्य किया. मैंने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शराब के नशे में था. उसने मेरी बिल्कुल नहीं सुनी. उसने बताया कि बंटी ने दूसरी रात भी वही गंदी हरकत की.

Tags: Bhopal news, Brutal rape, Gwalior news, Mp news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment