traffictail

अनजान को लिफ्ट देने के लिए बैंक कर्मी ने हाईवे पर रोकी कार, फिर जो हुआ उसका अंदाजा लगाना मुश्किल

SHARE:

मथुरा. मथुरा में लिफ्ट मांगने के बहाने खतरनाक वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को 15 हजार रुपए का नगद इनाम दिया गया है. तीनों बदमाशों ने बीते दिनों हाईवे पर लिफ्ट मांगने के बहाने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था.

जानकारी के मुताबिक बीते 28 दिसंबर को मदन गोला नाम के बैंक कर्मी मथुरा रिफाइनरी से आगरा जा रहे थे. इसी बीच हाईवे पर अनजान लोगों ने लिफ्ट मांगने के बहाने गाड़ी रोक ली. फिर बैंककर्मी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने बैंककर्मी से 1 लाख 32 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए. मामले की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी.

बंदूक की नोक पर ले गए ATM
शातिर बदमाशों के मास्टर माइंड के आगे पुलिस भी चकरा गई. दरअसल, लुटेरों ने हाईवे पर बैंककर्मी को रोका और कार में बैठ गए. उसके बाद बंदूक अड़ाकर उसे एटीएम तक लेकर पहुंचे. यहां बैंककर्मी को धमका कर लगभग एक लाख 32 हजार रुपए एटीएम कार्ड से निकलवाए और लूट कर भाग निकले.

अनजान को लिफ्ट देने के लिए बैंक कर्मी ने हाईवे पर रोकी कार, फिर जो हुआ उसका अंदाजा लगाना मुश्किल

तीन बदमाश गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनकी पहचान आगरा के रहने वाले कृष्णा और मथुरा के रिफायनरी के रहने वाले सम्राट और विवेक के रूप में हुई है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल उनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Tags: Crime News, Mathura news, UP news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment