traffictail

मक्के का खेत, गांजा की फसल, तरकीब देख पुलिस के भी उड़े होश, 50 लाख का माल बरामद

SHARE:

गोपालगंज. बिहार में शराब सहित मादक पदार्थों के तस्कर इन दिनों तस्करी के लिए एक से एक तरकीब अपना रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला गोपालगंज से सामने आया है जहां पुलिस ने मक्के के खेत से गांजे की खेप को बरामद किया है. ओडिशा से तस्करी कर लाये गये 50 लाख रुपये के गांजे (मादक पदार्थ) के साथ एक माफिया को गिरफ्तार किया है साथ ही तस्करी में प्रयोग किये गये ऑल्टो कार को जब्त किया है.

एसपी स्वर्ण प्रभात को सूचना मिलने के बाद ये कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के शीतल बरदाहा गांव में की गयी. एक क्विंटल 80 किलोग्राम गांजे को मक्के के खेत में छिपाकर रखा गया था. गिरफ्तार माफिया की पहचान दलेया गांव निवासी राम दयाल यादव के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि ओडिशा से गंडक नदी के दियारा के रास्ते गांजे की तस्करी कर शीतल बरदाहा गांव में लाकर रखा गया था. पुलिस से बचने के लिए धंधेबाजों ने गांजे को मक्के के खेत में छिपा दिया था, ताकि पुलिस को भनक नहीं लग सके.

एसपी को मिली थी सूचना

गांजे के धंधेबाजों के बारे में एसपी के मोबाइल पर सूचना मिली, जिसके बाद कुचायकोट थाने की पुलिस और क्यूआरटी-बी टीम ने छापेमारी कर बरामद किया है. गिरफ्तार धंधेबाज से पुलिस पूछताछ कर बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है. एसपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.

जादोपुर दियारे में मिला धंधेबाजों का लोकेशन

गांजा तस्करों का नेटवर्क जिला मुख्यालय से लेकर जादोपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके तक फैला हुआ है. पुलिस को मिले इनपुट के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. कुचायकोट के अलावा विशंभरपुर और जादोपुर थाने की पुलिस को गांजा तस्करों के नेटवर्क का खुलासा करने के लिए लगाया गया है.

जादोपुर के विशुनपुर में मिला था एक ट्रक गांजा 

गोपालगंज में इसके पहले जादोपुर थाने के विशुनपुर बांध के मलहोरी घाट के पास पुलिस ने एक ट्रक और ट्रैक्टर पर लोड तीन क्विंटल गांजा जब्त किया था, जबकि छह क्विंटल गांजा नाव से दूसरे इलाके में सप्लाइ हो गया था. गांजे को गोपालगंज के बृजेश नामक धंधेबाज को सौंपना था. मामले में वैशाली के राघोपुर थाने के चांदपुर निवासी मनोज राय को गिरफ्तार किया गया. जबकि, पटना के रहनेवाले धंधेबाज अरुण कुमार अब भी फरार है.

Tags: Bihar News, Crime In Bihar, Gopalganj news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment