traffictail

दिल्ली में नाबालिग क्रिमिनल्स एक्टिव… क्राइम ब्रांच ने 2 जुवेनाइल शूटर्स को किया गिरफ्तार, व्यापारी के घर पर चलाई थीं गोलियां

SHARE:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे अपराधों में एक अलग तरह का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. ज्यादातर मामलों में नाबलिगों (Minor criminals) की संलिप्तता सामने आ रही है. ऐसे ही एक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोनीपत से 2 जुवेनाइल शूटर्स को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा क्राइम ब्रांच ने बाहरी दिल्ली के पुठ खुर्द इलाके से हथियार सप्लाई करने वाले शख्स देवराज डबास को भी गिरफ्तार किया है.

वजीराबाद में की थी व्यापारी के मकान पर फायरिंग
दोनों जुवेनाइल शूटर्स ने दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 30 नवंबर को एक घटना को अंजाम दिया था. दोनों बिल्डिंग मैटेरियल के व्यापारी के मकान पर फायरिंग कर फिरौती की पर्ची फेंक कर फरार हो गए थे. फायरिंग का CCTV फुटेज भी सामने आया हैं, जिसमें एक नाबालिग लड़का व्यापारी के घर के अंदर फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है. दोनों नाबालिग हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे. व्यापारी का घऱ वजीराबाद इलाके में है.

ये भी पढ़ें- दिल्‍ली में साइबर अपराध डबल, विदेशी टूरिस्‍ट से क्राइम में भी बेतहाशा वृद्धि, क्‍या कहते हैं NCRB के ताजा आंकड़े?

क्राइम ब्रांच ने सोनीपत से किया गिरफ्तार
इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आरोपी सोनीपत के रहने वाले हैं. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने सोनीपत जाकर ट्रैप लगाकर उनको गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल क्राइम ब्रांच इनसे पूछताछ कर रही है और यह पता लगा रही है किसके कहने पर इन्होंने बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी से एक्सटॉर्शन मनी मांगी थी और इन नाबालिग लड़कों के पीछे किस गैंग का हाथ है.

Tags: Delhi Crime Branch, Delhi Crime News, Delhi police, Juveniles

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment