traffictail

गोली मारी फिर भी नहीं मानी हार, हथियारबंद अपराधियों से निहत्था भिड़ गया व्यवसायी, हालत नाजुक

SHARE:

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में अपराध की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है. ताजा मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है जहां गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. इस वारदात मे एक व्यक्ति को गोली लगी. गोलीबारी में घायल व्यक्ति को रिम्स भेजा गया है. घटना रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के लाह कोठी के पास की है.

गोलीबारी की वारदात में गोपाल श्रीवास्तव नामक व्यक्ति घायल हो गए. जानकारी के अनुसार गोपाल श्रीवास्तव व्यवसायी हैं और उनकी टायर और हेल्मेट की दुकान है. अपराधियों ने उन पर पहले गोली चलाई जो उनके पेट मे लगी. गोली लगने के बावजूद गोपाल अपराधियों से भिड़ गए. इस दरम्यान उन पर एक अपराधी ने चाकू से हमला करते हुए बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गए.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिला. घायल व्यक्ति को तुरंत ही रिम्स अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इस गोलीबारी की वारदात को अज्ञात अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार दो की संख्या में रहे अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार ही गए.

फिलहाल गोली किन वजहों से चली और इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल थे पुलिस इसकी जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार गोपाल श्रीवास्तव दवा दुकान से दवा लेकर अपने घर (लाह कोठी) की तरफ जा रहे थे. उसी दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें वो घायल हो गए. हालांकि अपराधियों के हमले के वक़्त कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आया. पुलिस फिलहाल परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही आस पास के cctv फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके.

Tags: Crime News, Jharkhand news, Ranchi news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment