traffictail

Bihar: कोचिंग जा रही युवती की हत्या, मनचले ने सरेआम कनपट्टी में मारी गोली, ऑन स्पॉट डेथ

SHARE:

पटना. बड़ी खबर पटना के मसौढ़ी से आ रही है जहां एक किशोरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की ये घटना थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई. मसौढ़ी के मनीचक मोड़ के पास अपराधियों ने कोचिंग जा रही छात्रा को निशाना बनाते हुए गोली मार दी और उसकी हत्या कर दी. गोली छात्रा की कनपटी में सटाकर मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतका की पहचान नदवां चपौर काजीचक के रहने वाले कमलेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री अनामिका के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अनामिका रोज अपने गांव से मसौढ़ी पढ़ाई करने के लिए आती थी और सोमवार को भी कोचिंग ही जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी के बाद मसौढ़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के पीछे कारण का अभी तक पता नहीं चला है लेकिन बताया जाता है की हत्या करने वाला युवक गोली मारने के बाद पटेल नगर की तरफ फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ पटेल नगर इलाके की भी घेराबंदी कर दी है. मसौढ़ी में लगातार हो रही वारदात के बाद देखना यह होगा कि इस घटना में पुलिस अपराधियों को कब तक पकड़ पाती है. फिलहाल पुलिस ने परिजनों को भी खबर दिया है. परिजनों के आने के बाद ही कुछ मामले का पाता चल पाएगा फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना के बाद लोग सकते में हैं.

Tags: Bihar News, Crime News, PATNA NEWS

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment