traffictail

Bihar: पटना में सुबह-सुबह प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, मॉर्निग वॉक के दौरान दौड़ाकर मारी गोलियां

SHARE:

पटना. बिहार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसकी बानगी पटना में देखने को मिली. पटना में बुधवार की सुबह-सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से छलनी कर दिया गया. शूटर्स ने जमीन का कारोबार करने वाले शख्स को दौड़ाकर गोलियां बरसाई. हत्या की इस घटना को मॉर्निंग वॉक के दौरान अंजाम दिया गया. घटना पटना के बेऊर थाना क्षेत्र की है जहां बेतौरा रोड में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

शूटर्स ने एक के बाद एक लगभग 5 गोलियां बरसाई जिसमें गोली मिस भी किया लेकिन सिर में एक गोली दागते हुए शूटर्स ने जमीन कारोबारी को मौत की नींद सुला दिया. मृतक की पहचान बेतौडा के रहने वाले सत्येंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे और उठाकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की तलाश कर रही है और अपराधियों को पहचानने में लगी हुई है.

बताया जाता है कि अपराधी एक मोटरसाइकिल पर तीन की संख्या में सवार होकर आए थे. अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे सत्येंद्र कुमार को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक कई गोलियां बरसाईं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों और उनके साथ मॉर्निग वॉक करने वाले के मुताबिक लगभग 5 बजे सत्येंद्र अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन की संख्या में अपराधी पहले से घात लगाए हुए थे.

जैसे ही वो घर से निकले कुछ दूरी पर पीछा करने के बाद उन पर पीछे से अपराधी गोली चलाने लगे. उन पर जब गोली चलने की आवाज आई तो उनके साथ घूम रहे दो और दोस्त भागने लगे और भागने में कामयाब हुए. जबकि मृतक भागने में पीछे रह गए. लगभग 100 मीटर तक अपराधियों ने सत्येंद्र का पीछा किया और फिर गोली बरसाते हुए उन्हें गिरा दिया और वहीं पर उनके सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.

जानकारी के मुताबिक अपराधी बेतौड़ा गांव की तरफ से आए थे और बेऊर गांव की तरफ होते हुए फरार हो गये. फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है और अपराधियों का पहचान करने में जुटी हुई है साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए भी लगी हुई है. पटना में हुई हत्या की इस घटना ने विधि-व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

Tags: Bihar News, Crime In Bihar, PATNA NEWS

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment