traffictail

बंद कमरे में भाई के साथ पत्नी को देखा तो पति ने खोया आपा, पहले मायके भेजा फिर किया काम तमाम

SHARE:

मेरठ. मेरठ में पॉश कॉलोनी में ट्रांसपोर्टर की मर्डर मिस्ट्री में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक भाई ने ही भाई का कत्ल किया था. मृतक के अवैध संबंध हत्यारे बड़े भाई की पत्नी से थे. कुछ दिन पहले आरोपी ने दोनों को रंगे हाथ भी पकड़ लिया गया था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया और इसी दौरान भाई का कत्ल कर दिया.

मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सुपरटेक ग्रीन विलेज सोसायटी का है, जहां पर एक फ्लैट में ट्रांसपोर्टर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था. दो दिन पहले पुलिस ट्रांसपोर्टर विक्की की मर्डर मिस्ट्री में उलझ गई थी. सीसीटीवी और कॉल डिटेल्स के आधार पर तमाम सबूत जुटाये गए. इन्वेस्टिगेशन के बाद पता चला कि मृतक विक्की के भाई रिंकू ने ही उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सच उगल दिया.

पुलिस अधिकारियों की मानें तो विक्की की अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध थे. दोनों को घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया था. इसी बात से नाराज होकर रिंकू ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया और विक्की की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही मुकदमे का वादी भी बन गया, लेकिन अब इन्वेस्टिगेशन के दौरान जो सबूत सामने आए हैं उसके आधार पर विक्की के कत्ल के इल्जाम में रिंकू की गिरफ्तारी कर ली गई है और अब उसे जेल भेजा जा रहा है.

Tags: Meerut news, Up crime news, UP news, Wife murder

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment