traffictail

महज ₹ 350 लूटने के लिए किया 55 बार चाकू से वार, किशोर को कोई पछतावा भी नहीं, सामने आया दिल्‍ली हत्‍याकांड का सच

SHARE:

नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में 17 साल के एक युवक पर 55 से अधिक बार चाकू से वार करने वाला लड़का लूटे गए पैसे से रात का खाना खाते हुए पकड़ा गया. महज 350 रुपये के लिए इस जघन्‍य अपराध को अंजाम दिया गया. पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान उसने घटना के बारे में कोई पछतावा नहीं दिखाया. जब हमारी टीम ने उसे पकड़ा तो वह रात का खाना खा रहा था.’

जांच से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हत्या की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की थीं. ‘हमने अपने स्थानीय स्रोतों और उस क्षेत्र से जानकारी एकत्र की जहां अपराध हुआ था. कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान की. जब हमने उसे गिरफ्तार किया, तो वह अपराध स्थल से ज्यादा दूर नहीं था और लूटे गए 350 रुपये से बिरयानी खा रहा था’

यह भी पढ़ें:- जल्‍द मिलेगी प्रदूषण से ‘राहत’, दिल्‍ली-राजस्‍थान सहित 6 राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, ठंड के लिए भी हो जाएं तैयार

वयस्‍क की तरह कानूनी कार्रवाई की गुहार
पुलिस आयुक्‍त टिर्की ने कहा कि हमने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड और मजिस्ट्रेट को उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए एक वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने के लिए लिखा है. पुलिस ने कहा कि 16 वर्षीय किशोर से दो अन्य हत्याओं, दो स्नैचिंग और एक डकैती के मामले में पूछताछ की जा रही है. मंगलवार की रात, सीसीटीवी में एक लड़के को दूसरे किशोर का गला दबाते और फिर उसे जमीन पर लिटाकर 55 से अधिक बार चाकू मारते हुए देखा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

महज ₹ 350 लूटने के लिए किया 55 बार चाकू से वार, किशोर को कोई पछतावा भी नहीं, सामने आया दिल्‍ली हत्‍याकांड का सच

सामने CCTV कैमरा देखकर भी नहीं रुका किलर
हत्यारे ने सामने लगे कैमरे के बावजूद इस वारदात को अंजाम देने में जरा भी हिचक नहीं दिखाई और मृतक के शरीर को भी घसीटा. वेलकम की जनता मजदूर कॉलोनी में हुई हत्या का 2.23 मिनट की फुटेज सामने आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि हत्यारे ने उन लोगों को भी धमकी दी जिन्होंने अपराध को होते हुए देखा था. पीड़िता के परिजनों ने नाबालिग को फांसी की सजा देने की मांग की है.

Tags: Crime News, Cruel murder, Delhi news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment