traffictail

डेटिंग के दौरान प्रेमिका ने कर दी ऐसी मांग कि हत्यारा बन गया प्रेमी, दुपट्टे से ही कर दिया कत्ल फिर…

SHARE:

रिपोर्ट- चंदन कुमार कश्यप

गढ़वा. झारखंड की गढ़वा पुलिस ने महिला हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. जिले के डंडई प्रखंड के रारो गांव में महिला का दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर महिला के हत्याकांड का उदभेदन करते हुए नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता कर इस मामले का खुलासा किया.

एसपी ने बताया कि एक युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. इस केस में एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक एसआईटी का गठन किया गया था. पुलिस ने इस हत्याकांड का उदभेदन कर लिया है. एसपी ने बताया कि महिला का नाबालिग प्रेमी ही उसका कातिल निकला है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि महिला नाबालिग से प्रेम करती थी. जिस दिन उसकी हत्या हुई, उस दिन महिला ने नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाये थे और शादी के लिए प्रेशर दे रही थी.

इसको लेकर प्रेमी ने उसे बहुत समझाया और बताया कि वह ऐसा नहीं कर सकता है लेकिन महिला नहीं मानी जिसके बाद नाबालिग प्रेमी आक्रोशित हो गया और उसी की चुनरी से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया. पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से पता किया कि आखिर सबसे ज्यादा महिला किससे बात करती है, जिसके बाद पुलिस की छानबीन में नाबालिग प्रेमी का नाम सामने आया.

पुलिस ने नाबालिग का नाम सामने आने के बाद कार्रवाई की. हिरसात में लेकर जब आरोपी से पूछताछ की गई तो वो पुलिस के सामने टूट गया और अपना जुर्म कबूल करन लिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया है.

Tags: Jharkhand news, Love affair, Murder

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment