traffictail

प्रेमिका ने किया फोन तो मिलने पहुंचा शादीशुदा प्रेमी, फिर घरवालों ने कर दिया खौफनाक कांड, पुलिस भी सन्न

SHARE:

बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल से दर्दनाक खबर है. यहां प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की खौफनाक हत्या हो गई. प्रेमिका के घरवालों ने ही प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. हत्या के आरोपी फरार हैं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस की जांच में चौंकाने वाली बात पता चली है. मृतक पहले से ही शादी शुदा था. जिसे दिन उसकी मौत हुई उस दिन प्रेमिका ने ही उसे फोन कर बुलाया था. पुलिस गहराई से इस बात की जांच कर रही है. युवक की हत्या के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, गंज थाना इलाके की पुलिस के पास कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि उनके परिवार का सदस्य अजय मोरे 16 तारीख के बाद से घर नहीं लौटा है. पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत पर युवक की तलाश शुरू कर दी. इस तलाश के बीच पुलिस को युवक का शव कुम्हारटेक की पहाड़ी पर मिल गया. शव को देखते ही पुलिस समझ गई की युवक की हत्या हुई है. पुलिस ने शव जब्त कर घरवालों को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

Tags: Crime News, Mp news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment