traffictail

छठ से ठीक पहले बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका, गांव में पसरा सन्नाटा

SHARE:

सीतामढ़ी. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से है जहां संदिग्ध परिस्थिति में पांच लोगों की मौत हो गई है. एक साथ पांच लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है. मौत की वजह के बारे में परिजनो ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक मरने वाले सभी लोगों ने जहरीली शराब पी थी.

5 लोगों की मौत की इस घटना के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया. दूसरी तरफ प्रशासन मौत के पीछे की वजह बीमारी को बता रही है. घटना को लेकर प्रशासनिक अमले में अफरातफरी मची है. एसपी ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है.

इस घटना के बाद एसपी ने मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं. घटना सीतामढ़ी के बाजपट्टी के बाचचोपट्टी नरहा की है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Tags: Bihar News

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment