traffictail

ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से थर्राया पटना का इलाका, पुलिस पर भी हमला, 15 राउंड चली गोलियां

SHARE:

पटना. बड़ी घटना पटना के मसौढ़ी अनुमंडल स्थित धनरूआ से है जहां धनरूआ थाना क्षेत्र के पभेड़ी में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और पथराव हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हो गए. गोलीबारी करने वाले लोगों को पकड़ने गई पुलिस पर भी लोगों ने हमला कर दिया. गोलीबारी करने वाले के समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला किया जिसकी वजह से 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए, जिसमें से एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. पुलिस टीम पर हमला की घटना के बाद मसौढ़ी एएसपी शुभम आर्या भी पहुंचे. उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आरोपी को पुलिस पकड़ने गई थी तो पुलिस पर भी ग्रामीण हमला कर दिया जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ है. इस मामले में धनरूआ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है. घटना थाना क्षेत्र के पभेड़ी गांव की है. सहायक पुलिस अधीक्षक मसौढ़ी शिवम आर्य ने पंद्रह राउंड फायरिंग की पुष्टि की है.

बताया जाता है की यह विवाद मुखिया मिथलेश और श्याम बाबू यादव के बीच हुआ जिसमें लगभग 15 राउंड गोलियां चली हैं और पथराव भी हुआ है. गांव दो पक्षों के बीच के विवाद में रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था जिसकी सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तो गोली चलानेवाले की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर थाना ले आ रहे थे उसी दौरान लोगों ने आरोपी को छुड़ाने को लेकर पुलिस पर भी रोड़ेबाजी करना शुरू कर दिया.

इसके बाद पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए. इस घटना में थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों को रोड़ा लगा जिसमें से एक सिपाही को गंभीर चोट लगी जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. बता दें कि मुखिया चुनाव के दौरान भी धनरूआ पुलिस पर पहले भी हमला हुआ था और इस बार यह दूसरी घटना है जिसमे पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

Tags: Bihar News, PATNA NEWS

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment