traffictail

UP News: दीपावली पर दादी से मिलने के लिए रो रहा था मासूम, पिता ने डंडे से कर दी पिटाई, हुई मौत

SHARE:

हाइलाइट्स

पिता ने अपने पुत्र के रोने से आक्रोशित होकर उस पर डंडे से हमला कर दिया
पिता के इस हमले में 7 वर्षीया बच्चा घायल हो गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई में दीपावली के मौके पर एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गयीं, जब एक पिता ने अपने पुत्र के रोने से आक्रोशित होकर उस पर डंडे से हमला कर दिया. डंडे के हमले से 7 वर्षीय बालक बुरी तरह से घायल हो गया. घायल बच्चे को परिजन स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों नेउसे मृत घोषित कर दिया.

इस हत्या के पीछे की वजह भी हैरान  करने वाली है. सात साल का मासूम रात में अपनी दादी से मिलने के लिए बिलख रहा था. जिसकी वजह से गुस्से में पिता ने मासूम के डंडा मार दिया और उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता हिरासत में है. उससे पूछताछ की जा रही है. अभियोग पंजीकृत किया गया है. मामले में जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी. घटना की जानकारी जैसे ही गांव में फैली तो मातम पसर गया. क्षेत्र के लोग पिता के इस कृत्य की जमकर निंदा कर रहे हैं.

रोने के चलते मारा था डंडा
मामला हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है, जहां के रहने वाले जोगेंद्र पाल सिंह पुत्र विश्राम सिंह पासी में अपने 7 वर्षीय पुत्र अनुराग को डंडे से पीट दिया. जिससे अनुराग बुरी तरह से घायल हो गया. परिजन घायल अवस्था में अनुराग को लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि अनुराग किसी बात को लेकर काफी रो रहा था. अनुराग का रोना पिता को नागवारा गुजर और पास में रखे डंडे से अनुराग के पिता ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे कि उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस द्वारा मृतक अनुराग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे के रोने के चलते पिता ने डंडा मारा था, जिसके चलते 7 वर्षीय अनुराग की मौत हो गई.

Tags: Hardoi News, UP latest news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment