traffictail

OYO होटल में मिली थी 2 लाश, पुलिस ने खोला राज, सोहराब ने आयशा का गला दबाकर की थी हत्या, फिर…

SHARE:

हाइलाइट्स

दिल्ली के एक OYO होटल में दो शव मिले थे.
पहले यह खुदकुशी का मामला लग रहा था.
लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मामले में खुलासा हुआ है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. दिल्ली के मौजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. दरअसल 27 अक्टूबर को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद पुलिस थाने में एक कॉल आई थी. जिससें मौजपुर में मेट्रो स्टेशन के पास एक OYO होटल में दो शव मिले थे.

रिपोर्ट के अनुसार शुरूआती जांच में यह खुदकुशी का मामला लग रहा था. लेकिन पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम किया तो खुलासा हुआ कि लड़की की हत्या की हत्या गला दबाकर की गई है. इसके बाद लड़के ने खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार सोहराब और आयशा ने दोपहर 1:02 बजे OYO होटल में चेक इन किया था.

पढ़ें- शक का खतरनाक अंजाम! पत्नी को 150 बार किया फोन, फिर कत्ल के लिए 230 KM का किया सफर, 11 दिन के बेटे से छीना मां का साया

पुलिस के मुताबिक दोनों ने 4 घंटे के लिए कमरा बुक किया था. जब वे बाहर नहीं आए तो शाम करीब 7:45 बजे होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया. को जवाब नहीं मिलने के कारण होटल स्टाफ ने बीट कांस्टेबल को बुलाया. पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया. उस समय सोहराब को नायलॉन की रस्सी से छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया.

OYO होटल में मिली थी 2 लाश, पुलिस ने खोला राज, सोहराब ने आयशा का गला दबाकर की थी हत्या, फिर...

आयशा बिस्तर पर मृत पड़ी मिली और उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे. इसी आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया और पाया गया कि उसकी हत्या की गई थी. आयशा के बगल वाले बिस्तर पर आधे पेज का हिंदी में सुसाइड नोट भी बरामद किया गया. जिसमें दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और उन्होंने क साथ अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया था. प्यार करते थे और उन्होंने एक साथ अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

Tags: Delhi Crime News, Delhi news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment