traffictail

पटना में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग, 2 युवकों को लगी गोली, हालत नाजुक

SHARE:

पटना. बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से है. पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के गौरीपुन्दा गांव में मंगलवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी हो गई. गोलीबारी की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया.

घायलों की पहचान गौरीपुन्दा गांव निवासी शंकर सिंह के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार वहीं दूसरे घायल की पहचान इसी गांव के रहने वाले रविंद्र सिंह के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. इस मामले में फतुहा डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है. उन्होंने घटना की पुष्टि की और बताया कि फतुहा दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

गोलीबारी की इस घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है ऐसे में पुलिस नजरें बनाए हुई है.

Tags: Bihar News, PATNA NEWS

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment