नई दिल्ली. भारत सरकार द्वारा जारी नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) एक पारंपरिक लेकिन व्यापक रूप से अपनाया जाने वाला निवेश विकल्प है. निवेश परिदृश्य से अपरिचित या नए लोगों के लिए, एनएससी एक फिक्स्ड इनकम इन्वेस्ट प्रोग्राम है. निवेश के लिए अगर सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न का ऑप्शन चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में निवेश कर सकते हैं.अपने टैक्स बेनिफिट और आकर्षक रिटर्न दरों के कारण यह निवेशकों के बीच लोकप्रिय है.
एनएससी एक स्माल सेविंग्स स्कीम्स की है जिस पर मिलने वाले ब्याज दर की समीक्षा सरकार द्वारा हर 3 महीने में की जाती है. वर्तमान (जनवरी-मार्च 2024) में सरकार एनएससी पर 7.7 फीसदी की दर ब्याज दे रही है. यह ध्यान देने वाली बात है कि इस स्कीम में आपको कंपाउंड इंटरेस्ट (Compund Interest) का फायदा मिलता है. एनएससी में डिपॉजिट पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स डिडक्शन का भी फायदा मिलता है.
1,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश
पोस्ट ऑफिस की इस स्माल सेविंग्स स्कीम्स की खासियत यह है कि आप इस में न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसमें निवेश की मैक्सिमम लिमिट नहीं है. इस स्कीम का मैच्योरिटी 5 साल का है. आप इस स्कीम में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश कर सकते हैं.
NSC में ऑफलाइन कैसे करें निवेश-
.
Tags: Money Making Tips, NSCs
FIRST PUBLISHED : January 21, 2024, 17:23 IST





