traffictail

खुशखबरी! DTC बस मार्शल्‍स का पूरा हिसाब क्‍लीयर करेगी दिल्‍ली सरकार, मिलेगा 5 महीने का बकाया

SHARE:

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को डीटीसी बसों में काम कर रहे हजारों बस मार्शल्‍स को एक खुशखबरी सुनाई. कैलाश गहलोत ने दिवाली का तोहफा देते हुए कहा कि बस मार्शल्‍स को बीते पांच महीने की सैलरी बहाल कर दी गई है. दिल्‍ली सरकार की तरफ से अक्‍टूबर तक उनकी सैलरी को मंजूरी दे दी गई है. जल्‍द ही उनके खातों में यह सैलरी पहुंच जाएगी. बस मार्शल्‍स बीते एक सप्‍ताह से अपनी सैलरी को लेकर दिल्‍ली सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे.

एक दिन पहले ही बताया गया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को बस मार्शल के रूप में सेवा जारी रखने और उनके वेतन में देरी के लिए परिवहन और वित्त विभागों के सचिवों के खिलाफ एक्‍शन लेने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों ने बताया था कि परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को लिखे एक नोट में मुख्यमंत्री ने दिवाली से पहले बस मार्शल के लंबित वेतन का भुगतान भी करने को कहा है.

मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया, ‘माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश अनुसार परिवहन विभाग द्वारा सभी बस मार्शलों का 31.10.2023 तक का वेतन सैंक्शन कर दिया गया है.’

यह भी पढ़ें:- कैसे हुई चांद की उत्‍पत्ति…पृथ्‍वी के भीतर हजारों KM अंदर क्‍या छिपा है? वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

प्रमुख और मुख्‍य सचिव पर एक्‍शन का आदेश
केजरीवाल ने कहा था कि होम गार्ड को शहर में बस मार्शल के रूप में शीघ्रता से तैनात किया जाना चाहिए और जब तक उनकी तैनाती पूरी नहीं हो जाती, तब तक बस मार्शल के रूप में सेवारत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सेवा जारी रखी जानी चाहिए ताकि महिला यात्रियों की सुरक्षा से समझौता न हो. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने नोट में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को बस मार्शल के वेतन भुगतान में कथित देरी करने के लिए प्रमुख सचिव और परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा और प्रमुख वित्त सचिव आशीष वर्मा के खिलाफ निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया.

खुशखबरी! DTC बस मार्शल्‍स का पूरा हिसाब क्‍लीयर करेगी दिल्‍ली सरकार, मिलेगा 5 महीने का बकाया

27 अक्‍टूबर से मार्शल्‍स कर रहे प्रदर्शन
राष्ट्रीय राजधानी में कलस्टर और दिल्ली परिवहन की बसों में तैनात होने वाले मार्शलों ने बीते शुक्रवार यानी 27 अक्‍टूबर को दिल्‍ली सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया था. 5 महीने के बकाया वेतन की बहाली को लेकर उन्‍होंने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक वे प्रशासनिक कार्यालय के बाहर धरना देंगे और उनका प्रदर्शन 24 घंटे चलेगा.

Tags: Arvind kejriwal, Delhi news, Hindi news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment