नई दिल्ली. Flipkart भारत का पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है. फिलहाल फेस्टिव सीजन में कुछ काफी बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. फ्लिपकार्ट पर दशहरा सेल की शुरुआत 22 अक्टूबर को हुई थी. ये सेल 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी. इस सेल में कंपनी स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, PCs और टैबलेट्स जैसे कई प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर्स दे रही है.
सेल में Samsung, Realme और Motorola जैसी कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आप फ्लिपकार्ट की इस सेल में 20,000 रुपये से कम में बेस्ट डील की तलाश में हैं तो हम आपका काम यहां आसान करने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कुछ बेस्ट स्मार्टफोन डील्स.
ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन डील्स:
Moto G84 5G की बात करें तो भारत में इसे सितंबर में लॉन्च किया गया था. ये फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर, 6.55 इंच फुल-HD+ (2400 x 1080 पिक्सल) 120Hz pOLED डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. फोन का 12GB + 256GB वेरिएंट अभी 22,999 रुपये की जगह 17 प्रतिशत छूट के बाद 18,999 रुपये में मिल रहा है. इसमें ग्राहक एडिशनल बैंक डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं.
Poco X5 Pro 5G 6.67-इंच Xfinity AMOLED 120Hz डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर Snapdragon 778G प्रोसेसर, 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. साथ ही इस फोन में 108MP का कैमरा भी मिलता है. सेल के दौरान इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की बिक्री 18,499 रुपये में की जा रही है.
Vivo T2 5G की बात करें तो इस फोन को भारत में इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था. ये फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर, 4,500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन को 6GB + 128GB वेरिएंट फिलहाल सेल में 23,999 रुपये की जगह 17,999 रुपये में मिल रहा है.
Realme 11 5G की बात करें तो सेल में ये फोन 20,999 रुपये की जगह 16,999 रुपये में मिल रहा है. ये फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत है. ये फोन 108MP प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है.
इसी तरह Samsung Galaxy F34 5G की बात करें तो इस फोन को भारत में इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था. इस फोन में 6,000mAh की बैटरी, 6.46-इंच फुल-HD+ (2340 x 1080 पिक्सल) sAMOLED 120Hz डिस्प्ले और 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ आता है. इसे फिलहाल फ्लिपकार्ट सेल में 24,499 रुपये की जगह 16,499 रुपये में ऑफर किया जा रहा है.
.
Tags: Realme, Samsung, Tech news, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : October 28, 2023, 17:13 IST





