traffictail

मुंबई में इंसान बना दरिंदा, कुत्‍ते को बनाया हवस का शिकार, कैसे सामने आया मामला?

SHARE:

नई दिल्‍ली. देश की आर्थिक राजधानी से सटे नवी मुंबई में एक व्‍यक्ति द्वारा आवारा कुत्‍ते से संबंध बनाने का मामला सामने आया है. शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने 43 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक हाउसिंग सोसायटी के अंदर उसने इस घटना को अंजाम  दिया. इस व्‍यक्ति की पहचान संजय कदम के रूप में हुई है. वो पेशे से लेबर है. कोपर खैराने थाना पुलिस ने उसपर आईपीसी की धारा 377 (आप्रकृतिक यौनाचार) और जानवरों के खिलाफ क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बीते माह 28 सितंबर की है. हाउसिंग सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया. मामले की जानकारी पुलिस को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दी. उनकी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एक्‍शन लिया जा सका. यह युवक इस वक्‍त न्‍यायिक हिरासत में है.

यह भी पढ़ें:- इजरायल पर तुर्किये के राष्‍ट्रपति ने निकाली झल्‍लाहट, आखिर क्‍यों फिलिस्‍तीन की मदद नहीं कर पा रहे एर्दोगन? जानें

मुंबई में इंसान बना दरिंदा, कुत्‍ते को बनाया हवस का शिकार, कैसे सामने आया मामला?

ठाणे मे महिला की हत्‍या 
वहीं, एक अन्‍य मामले में मुंबई से सटे ठाणे में शनिवार को एक महिला का शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच है. ठाणे के अंबरनाथ तालुका में स्थित मलंग फोर्ट के पास यह शव मिला. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक नाले के पास झाड़ियों में बरामद हुए शव के गले पर निशान थे. माना जा रहा है कि गला दबाकर ही यह हत्‍या की गई है. शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है. पुलिस के मुताबिक किसी राहगीर ने शव को देखा था. जिसके बाद पु‍लिस को इसकी सूचना दी गई थी. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है.

Tags: Crime News, Mumbai News, Mumbai news today

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment