शिवपुरी. शिवपुरी जिले में शराब की बड़ी तस्करी पकड़ी गयी. दवाइयों के नाम पर कार्टन्स के नीचे अवैध शराब छुपाकर ले जायी जा रही थी. सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने एक करोड़ रुपए की अवैध शराब ज़ब्त की है.
शिवपुरी जिले के बदरवास थानांतर्गत फोरलेन हाईवे पर सुमेला गांव से एक ट्रक गुजर रहा था. सेल्स टैक्स विभाग की टीम को किसी मुखबिर ने सूचना दी थी कि अवैध शराब की तस्करी हो रही है. सेल्स टैक्स कमिश्नर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से शराब भरकर लुधियाना पंजाब से महाराष्ट्र ले जाई जा रही है शराब की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है.
दवाइयों के बजाए शराब
सूचना मिलते ही सेल्स टैक्स कमिश्नर ने सहायक आयुक्त वाणिज्य कर, जया शर्मा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए. सेल्स टैक्स की टीम ने हाईवे पर बताए गए ट्रक का पीछा करना शुरू किया. बदरवास के सुमेला गांव के पास ट्रक को रूकवा कर ड्राइवर से जब ई वे बिल (बिल्टी) को चैक किया तो ट्रक में दवाइयां ले जाने की बिल्टी यानि इजाजत थी. लेकिन टीम ने जब ट्रक खुलवा कर चैक किया तो उसमें दवा के बजाए शराब निकली.
ये भी पढ़ें- MP Elections : बीजेपी ने मध्य प्रदेश के लिए जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखें किसे मिली जगह
ट्रक ने उगली एक करोड़ की शराब
सेल्स टैक्स की टीम ने ट्रक को जब्त कर थाने में रखवा दिया और ट्रक को खोलकर शराब की काउंटिंग शुरू की तो हैरान रह गयी. एक के बाद एक उसमें से बोतलें निकलती गयीं. अनुमान के अनुसार ट्रक में एक करोड़ रुपये से अधिक की शराब लदी थी. सहायक आयुक्त वाणिज्य कर, जया शर्मा के अनुसार शराब की पेटियों की गिनती पूरी होने के बाद ही पुलिस के जरिए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. टैक्स चोरी की गणना, शराब की एमआरपी और मार्केट वैल्यू के आधार पर तय की जाएगी.
.
Tags: Liquor Mafia, Shivpuri News
FIRST PUBLISHED : October 27, 2023, 17:15 IST





