traffictail

आज भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट जाएंगे PM मोदी, जगतगुरू रामभद्राचार्य से करेंगे मुलाकात, जानें उनका पूरा शेड्यूल

SHARE:

हाइलाइट्स

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में चित्रकूट के दौरे पर पहुंचेंगे.
पीएम जानकीकुंड चिकित्सालय के इमरजेंसी एयर यूनिट का उद्घाटन करेंगे.
PM मोदी जगतगुरु रामभद्राचार्य महराज से भी मुलाकात करेंगे.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस समय चुनावी माहौल है और विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार जोर से चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 27 अक्टूबर को चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे. वह दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचेंगे और ढाई घंटे यहां रहेंगे. रघुवीर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम संस्कृत महाविद्यालय जाएंगे फिर जानकी कुंड नेत्र अस्पताल के जनरल वार्ड की नई विंग का उद्घाटन करेंगे.

जहां वह चित्रकूट के मध्य प्रदेश क्षेत्र में स्थित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के जानकीकुंड चिकित्सालय परिसर में आयोजित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के पहले चेयरमैन अरविंद भाई मफतलाल के 100वें जन्म वर्षगांठ के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यहां वह लगभग 3:15 बजे पहुंचेंगे. साथ ही पीएम मोदी जानकीकुंड चिकित्सालय के इमरजेंसी एयर यूनिट का उद्घाटन करेंगे.

पढ़ें- नेटवर्क प्रॉब्लम से मिलेगा छुटकारा! मार्च 2024 तक सभी गांवों में लगेंगे मोबाइल टावर, PM मोदी ने तय की डेडलाइन

इसके बाद वह जानकीकुंड अस्पताल के रघुवीर मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण से सम्मानित जगतगुरु रामभद्राचार्य महराज से भी मुलाकात करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे. जहां वह जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज द्वारा हस्तोलिखित ग्रंथ व्याकरण में आष्टाध्याई पुस्तक का विमोचन करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी जगद्गुरु महराज से आध्यात्मिक चर्चा भी करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री 4:00 बजे हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे.

आज भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट जाएंगे PM मोदी, जगतगुरू रामभद्राचार्य से करेंगे मुलाकात, जानें उनका पूरा शेड्यूल

इसके पहले सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर वह दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे. वहां से फिर चित्रकूट के लिए दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होंगे. मालूम हो कि पीएम मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. एस ए एफ की 10 कंपनियों के साथ पुलिस के लगभग 2000 जवानों को तैनात किया गया है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का चित्रकूट में पहला दौरा है. चित्रकूट में उनकी अगवानी के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है. इस दौरान कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के साथ, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे.

Tags: Chitrakoot News, PM Modi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment