सिरसा. हरियाणा के सिरसा में पैसों के के लालच में एक मां अपने ही नवजात बच्चे को बेच दिया. बच्चे के पिता संजीव कौशल का आरोप है कि उसकी पत्नी प्रियंका ने अपनी माँ और भाई के साथ मिलकर बच्चे को साढ़े चार लाख में बेचा है. पति ने कहा कि उन्हें बताया गया कि बच्चा पैदा होने के दो दिन बाद ही बीमार हो गया था, बाद उसकी मौत हो गई. मामला पुलिस के पास पहुंचा. उसके बाद कोर्ट के आदेश पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां प्रियंका सहित 6 लोगों के खिलाफ जेजे एक्ट 2015, 420/406/506/120 बी आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बच्चे की मां प्रियंका,नानी सीमा और प्रियंका के भाई को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बच्चे को भी बरामद कर लिया है. गौरतलब है कि प्रियंका की सनीव कौशल के साथ ये दूसरी शादी है.
पिता संजीव कौशल ने बताया कि 13 अगस्त 2022 को उसकी शादी प्रियंका से हुई थी, लेकिन कुछ महीने के बाद उसके भाई को कैंसर की बात सामने आई. जिसके इलाज के लिए वो कभी गुरुग्राम और कभी झज्जर के हॉस्पिटल में इलाज के लिए घूमता रहा. इसी बीच उसकी पत्नी की मेरी मां के साथ अनबन हो गई और वो अपंने मायके रहने चली गई.
संजीव कौशल ने बताया कि इस दौरान प्रियंका प्रेग्नेंट थी. बाद में प्रियंका की मां ने उन्हें बताया था कि बेटा हुआ था, लेकिन वो गुजर गया. संजीव कौशल ने बताया कि उसकी मां ने उसे बच्चे की मौत के बारे में बताया. फिर उसने प्रियंका से बात की, लेकिन प्रियंका ने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. उसे शक हुआ तो ससुराल में आस पड़ोस में पता किया. यहां पर बच्चे की मौत कोई बात पता नहीं चली.
संजीव ने पुलिस को भी शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी बीच जिस व्यक्ति हर्षा मित्तल ने उसके बच्चे को बेचने में मदद की थी, उसका फ़ोन आया और बोला कि आप को भी रुपये दे देंगे, आप गोदनामा लिख कर दे दो. संजीव ने बताया कि उसके बाद मामला कोर्ट में गया और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस जांच में पता चला कि मेरे बच्चे को बेचा गया है.

बच्ची की कस्टडी अदालत देगी- पुलिस
संजीव के अधिवक्ता ज्योति बत्रा ने बताया कि संजीव मामला लेकर उनके पास आया तो उसके बाद कोर्ट में इस मामले को ले जाया गया, जिसमे संजीव कौशल के ससुराल पक्ष और हर्ष मित्तल ने बच्चे बेचने में मध्यस्ता की थी. जांच में पता चला है कि बच्चे को राजेश नामक व्यक्ति को साढ़े चार लाख रुपये में बेचा गया था. अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि बच्चे की माँ प्रियंका, नानी सीमा और भाई को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया है. बच्चे की कस्टडी अदालत के आदेश के अनुसार ही दी जाएगी.
.
Tags: Haryana news live, Haryana News Today, Sirsa News
FIRST PUBLISHED : October 27, 2023, 06:32 IST





