traffictail

अंबाला सहित 5 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, लश्कर-ए-तैयबा के नाम से आई चिठ्ठी

SHARE:

अंबाला. एक बार फिर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हरियाणा के अंबाला सहित पांच रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है. ये धमकी जगाधरी रेलवे स्टेशन को साधारण डाक से मिली. इसको लेकर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF ने स्टेशन पर चेकिंग की. पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर बनी पार्किंग मे भी चेकिंग की व पार्किंग मे काम करने वाले कर्मचारियों को निर्देश भी दिए.

SHO धर्मवीर ने बताया कि आज जगाधरी रेलवे स्टेशन को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमे अंबाला, जगाधरी, कुरुक्षेत्र, पानीपत व करनाल को उड़ाने की धमकी दी गई है. उन्होंने बताया कि ये पत्र लश्कर-ए-तैयबा की ऒर से लिखा मिला है, उसी को लेकर अंबाला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लागतर चेकिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि स्टेशन पर चेकिंग के बाद पार्किंग मे भी चेकिंग की गई है ऒर निर्देश दिए गए हैं कि बिना आधार कार्ड कोई वाहन न खड़ा करें.

उन्होंने कहा कि इस तरह के पत्र पहले भी मिल चुके हैं जिसमें अभी कुछ नहीं हुआ लेकिन फिर भी वो इसे सीरियस लेते हुए स्टेशन पर चेकिंग कर रहे हैं और ये चेकिंग लगातार जारी रहेगी क्योंकि अभी त्योहारों का भी मौसम है  इसलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Tags: Ambala news, Bomb Blast, Haryana news, Lashkar-e-taiba

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment