traffictail

Cyclone Tej expected to transform into Very Severe Cyclonic Storm before noon today said IMD- चक्रवात ‘तेज’ के आज दोपहर तक बहुत गंभीर तूफान में बदलने की आशंका, यमन और ओमान में मचा सकता है तबाही – News18 हिंदी

SHARE:

नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि अरब सागर के ऊपर बन रहे चक्रवात ‘तेज’ के आज दोपहर से पहले बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (Very Severe Cyclonic Storm- VSCS) में बदलने की आशंका है. आईएमडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान तेज 21 अक्टूबर को 2330 बजे दक्षिण पश्चिम अरब सागर पर सोकोट्रा (यमन) के 330 किमी पूर्व, सलालाह (ओमान) के 690 किमी दक्षिण पूर्व और अल ग़ैदा (यमन) के 720 किमी पूर्व पर केंद्रित था. 22 अक्टूबर की दोपहर में इसके एक अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में और तेज होने की संभावना है.’

आईएमडी के मुताबिक अरब सागर के ऊपर बने तूफान तेज के 25 अक्टूबर की सुबह अल गैदा (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच तट से गुजरने की संभावना है. अगले 24 घंटों में इसके और गहरे दबाव में बदलने की संभावना है. साथ ही आईएमडी ने कहा कि ‘बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक डिप्रेशन में केंद्रित है. यह 21 अक्टूबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, पारादीप (ओडिशा) से लगभग 620 किमी दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 780 किमी दक्षिण और खेपुपारा (बांग्लादेश) के 900 किमी दूरी पर केंद्रित है.’

इससे पहले मौसम एजेंसी आईएमडी ने कहा था कि दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक अवसाद में बदल गया है. रविवार तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिण ओमान और आसपास के यमन तटों की ओर बढ़ना जारी रखेगा.

Tags: Arabian Sea, Cyclone, Cyclone updates, IMD forecast

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment