traffictail

‘मेरे बैग में बम है…’ पुणे-दिल्‍ली फ्लाइट के यात्री ने किया बड़ा दावा, प्‍लेन में मच गई अफरातफरी, फिर…

SHARE:

नई दिल्‍ली. अकासा एयरलाइंस में सवार एक पैसेंजर ने शनिवार तड़के उड़ान के बीच में खुद के पास बम होने की बात कहकर सनसनी मचा दी. पुणे से दिल्‍ली आ रहे विमान में इस घटना के बाद सनसनी मच गई. आनन फानन में जहाज को दिल्‍ली की जगह मुंबई एयरपोर्ट पर भेजा गया. जांच के दौरान युवक के इस दावे को फर्जी पाया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस प्‍लेन में 185 यात्री और छह चालक दल के सदस्‍य थे.

अकासा एयर द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ’21 अक्टूबर, 2023 को सुबह 12.07 बजे पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की उड़ान QP 1148 में 185 यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार थे. उड़ान भरने के तुरंत बाद एक सुरक्षा चेतावनी मिली. विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया. कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया और 12.42 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरे.”

यह भी पढ़ें:- हमास के सफाए के बाद गाजा का क्या हाल होगा? इजरायल ने बताया फ्यूचर प्लान

पुलिस ने घटना पर क्‍या कहा?
घटना के बारे में बात करते हुए एक पुलिस की तरफ से बताया गया, ”सीआईएसएफ अधिकारी ने रात करीब 2.30 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उस फ्लाइट के यात्री के सामान की तलाशी ली गई. वहां बम निरोधक दस्‍ता (बीडीडीएस) टीम के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे. लेकिन जांच के दौरान पुलिस को वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.’

‘मेरे बैग में बम है…’ पुणे-दिल्‍ली फ्लाइट के यात्री ने किया बड़ा दावा, प्‍लेन में मच गई अफरातफरी, फिर…

युवक ने क्‍यों किया ऐसा?
फ्लाइट में यात्री का एक रिश्तेदार भी उसके साथ यात्रा कर रहा था. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया कि आरोपी ने सीने में दर्द की दवा ली थी और इसके प्रभाव में आकर वह अनाप-शनाप बक रहा था। पूरी जांच करने के बाद फ्लाइट सुबह करीब 6 बजे मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

Tags: Aviation News, Civil aviation, Flight Ruckus

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment