traffictail

Opinion: पहाड़ के दुर्गम रास्तों को मोदी सरकार ने बनाया आसान, चार धाम यात्रियों की संख्या 50 लाख से ऊपर पहुंची

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का नारा दिया था. पीएम मोदी का यह नारा देश के विभिन्न हिस्सों के प्रोडक्ट को बढ़ावा देने का था. इसके साथ ही साथ पीएम मोदी देश में पर्यटन खास तौर पर धार्मिक पर्यटन को भी लगातार बढ़ावा देने की वकालत करते रहे हैं. उनकी यह बात शब्दों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वह इसके लिए जरूरी आधारभूत संरचना का भी विकास कर रहे हैं. उत्तराखंड की चार धाम यात्रा की बात करें तो इसके लिए पीएम मोदी ने न सिर्फ चार धाम यात्रा से जुड़े मंदिर परिसरों को सुसज्जित करने का काम किया, बल्कि यात्रा को सुगम बनाने के लिए इससे जुड़ी सभी सड़कों को बेहतर बनाया.

ऑल वेदर रोड के पीछे पीएम मोदी का विजन
पीएम मोदी के विजन का ही परिणाम है कि उत्तराखंड में चार धाम से जुड़ी सड़कें ऑल वेदर रोड बन गई हैं. यह काम इस पृष्ठभूमि में भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है कि यह रास्ते दुर्गम पहाड़ियों से होकर गुजरते हैं. इसके साथ ही साथ उत्तराखंड में आई भीषण तबाही के बाद यहां पुनर्निर्माण का काम किया गया. इसी का परिणाम है कि आज चार धाम यात्रा को समाप्त होने में लगभग एक महीने का समय है और अभी तक इतिहास में पहली बार 50 लाख से अधिक श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं. इस यात्रा में 5 लाख से अधिक वाहनों से श्रद्धालुओं ने इस यात्रा को पूरा किया.

ये भी पढ़ें- OPINION: मोदी सरकार में डिजिटल ट्रांजैक्शन छू रहा है रिकॉर्ड स्तर

17. 08 लाख श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ
मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल में जब से यह यात्रा शुरू हुई है उसके बाद से 17. 08 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम की यात्रा की, 15.90 लाख श्रद्धालुओं ने बद्री धाम की यात्रा की, 8.46 लाख श्रद्धालुओं ने गंगोत्री की यात्रा की और 6.94 लाख श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री की यात्रा की और वहां के दर्शन किए.

ये भी पढ़ें- Opinion: जनधन योजना से मोदी सरकार ने जन-जन को दी बड़ी राहत, भ्रष्टाचार पर किया आघात

धार्मिक यात्राओं को दिया काफी बढ़ावा
बीजेपी के युवा प्रवक्ता जयराम विप्लव का कहना है कि पीएम मोदी ने पंच प्राण की चर्चा करते हुए अपनी संस्कृति और धरोहरों के विकास और उन पर गर्व करने की बात कही थी. जयराम विप्लव कहते हैं कि पीएम मोदी ने धार्मिक यात्राओं को भी काफी बढ़ावा दिया और इसके लिए जरूरी आधारभूत संरचना को भी विकसित किया.

जयराम विप्लव यह भी कहते हैं कि पीएम मोदी ने न सिर्फ चार धाम यात्रा केदार नाथ कॉरिडोर को विकसित करने की परिकल्पना को मूर्त देने का काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर आदि को भी विकसित किया है. जिसके कारण वहां पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है.

Tags: Char Dham Highway Project, Char Dham Yatra, Modi government, Opinion, PM Modi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment