traffictail

आ गया Samsung का ‘लोहा’ फोन, कहीं भी फेको या पटको या पानी में डुबा दो, चलते रहेगा मक्खन की तरह!

SHARE:

नई दिल्ली. Samsung Galaxy XCover 7 रग्ड स्मार्टफोन को रिमूवेबल बैटरी के साथ पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था. अब कंपनी साउथ कोरियन कंपनी ने फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये हैंडसेट स्टैंडर्ड एडिशन और एंटरप्राइज एडिशन में देश में उपलब्ध है. Galaxy XCover 7 में IP68-सर्टिफाइड बिल्ड और मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) ड्यूरेबिलिटी मिलेगी. फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा और 4,050mAh की बैटरी भी दी हई है. दावे के मुताबिक, Galaxy XCover 7 भारत में सैमसंग का पहला एंटरप्राइज फोकस्ड स्मार्टफोन है.

Samsung Galaxy XCover 7 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 27,208 रुपये है. वहीं, एंटरप्राइज एडिशन की कीमत 27,530 रुपये है. इसे सिंगल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है. स्टैंडर्ड एडिशन में ग्राहकों को एक साल की वारंटी भी मिलेगी. वहीं, एंटरप्राइज एडिशन फोन को 2 साल की वारंटी के साथ आएगा. कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल कस्टमर्स इस लेटेस्ट फोन को सैमसंग की साइट और ऑनलाइन EPP पोर्टल के जरिए खरीद सकते हैं. सैमसंग द्वारा Galaxy XCover 7 Enterprise Edition के साथ 12-month Knox Suite सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 5000 लड़कियों से बात कर AI ने ढूंढी परफेक्ट दुल्हनिया, 23 साल के लड़के ने मशीन को ऐसे किया ट्रेन

Samsung Galaxy XCover 7 के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम सपोर्ट वाला ये फोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है और इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच फुल-HD (1,080 x 2,408 पिक्सल) TFT डिस्प्ले दिया गया है. सेल्फी के लिए यहां वाटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच भी मौजूद है. इस रग्ड फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मौजूद है. इस फोन में ऑक्टा-कोर 6nm प्रोसेसर 6GB रैम के साथ दिया गया है. फिलहाल सैमसंग ने प्रोसेसर का नाम नहीं बताया है लेकिन उम्मीद है कि ये MediaTek Dimensity 6100 प्रोसेसर हो सकता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB की है और कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Wi-Fi Direct, Bluetooth 5.3, NFC, USB Type-C, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou, QZSS और एक 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट दिया गया है.

फोन में Dolby Atmos साउंड टेक्नोलॉजी के साथ स्पीकर्स भी दिए गए हैं. Galaxy XCover 7 मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफाइड है. वहीं, ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटेड भी है. ये 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक रह सकता है. इसकी बैटरी 4,050mAh की है.

Tags: 5G Smartphone, Samsung, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment