traffictail

फ्लाइट की टिकट और होटल के पैसे बचाएगी ये तकनीक! घर बैठे मीलों दूर लोगों से होगी मुलाकात

SHARE:

मौजूदा समय में अगर हमें किसी के साथ वीडियो कॉल करना होता है तो हम वॉट्सऐप, गूगल मीट, जूम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब ऐसा नई तकनीक सामने आई हैं, जिसकी मदद से कहीं न जाकर भी वहां मौजूद रहा जा सकता है. दरअसर भारत में पिछले हफ्ते इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 का आयोजन किया गया था. यहां एक खास तकनीक 5G Holographic Communication की पेशकश की गई. ये 5जी एनेबल टेक्नोलॉजी है, जिसमें वर्चुअली ट्रांसमिशन किया जा सकता है.

आसान भाषा में कहा जाए तो अगर आपको किसी और देश में एक कॉन्फ्रेंस करना चाहते हैं तो आप वहां जाए बिना भी वहां 1000 लोगों के साथ एकसाथ कनेक्ट हो सकते हैं, और वहां मौजूद लोगों से लाइव बातचीत भी कर सकते हैं.

इस टेक्नोलॉजी की मदद से यूज़र्स 5जी होलोग्राफिक कंप्यूनिकेशन का आनंद ले सकेंगे. यानी कि आप लाइव वीडियो तो ट्रांसमिट कर ही पाएंगे, साथ ही वहां मौजूद लोगों की बातें सुन भी पाएंगे और जवाब दे पाएंगे.

IMC 2023 में न्यूज़ स्टेशन को दिए गए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में 5G सॉल्यूशन के हेड अमित सेठी ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अगर कोई क्लास टीचर है तो वह अपने क्लासरूम के बच्चों के साथ अपने घर पर भी होकर मिल सकता है और लेक्चर दे सकता है. एक्सपीरिएंस इतना स्मूद होता है कि लगता ही नहीं है वह शख्स उस जगह पर मौजूद नहीं है.

कैसे काम करता है Holographic Communication?
होलोग्राफिक कम्यूनिकेशन के लिए यूज़र को एक कैप्चर स्टूडियो और दूसरी जगह होलोक्यूब होना चाहिए. बताया गया कि पहले जो होलोग्राम होते हैं उसमें प्री-रिकॉर्डेड वीडियो होते थे, लेकिन अब लाइव कनेक्ट हुआ जा सकता है. साथ ही इसके ज़रिए लाइव बातचीत  भी की जा सकती है.

होलोग्राफिक कम्यूनिकेशन में लाइव वीडियो फीड भेजी जाती है और 2 वे कम्यूनिकेशन की मदद से 5जी की अपलिंग स्पीड और लेटेंसी को बेहतर करते हुए किसी भी ह्यूमन बॉडी को वर्चुअली ट्रांसमिट करते हैं, जिससे लगता है वह शख्स फिजिकली मौजूद है. फिलहाल इस तकनीक की उपलब्ध और  कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन आने वाले समय अगर ये तकनीक आ गई तो कंपनियों की बड़ी बचत हो जाएगी.

Tags: 5G Technology, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment