traffictail

वकील ने झगड़ा करने के किया था मना, तो दोस्त के अहम को लगी चोट, उठाया खौफनाक कदम

SHARE:

झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी के कोतवाली थाना इलाके में 4 नवंबर की रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक दोस्त ने शराब के नशे में अपने ही वकील दोस्त को गोलियां मार दीं. वकील को एक गोली गाल में लगी और दूसरी गोली गोली गर्दन को छूते हुए निकल गई. आरोपी ने इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि उसने दोस्त को किसी और से झगड़ा करने से मना किया था. इस बात से आरोपी के अहम को चोट लगी. दोस्त को गोली मारने के बाद वह फरार हो गया. पुलिस का कहना है कि वकील की हालत खतरे से बाहर है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगाई हैं. उसका कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, वकील प्रवीण कोरी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गांव पुलिस चौकी गेट के बाहर रहते हैं. वो और उनके पड़ोस में रहने वाला भारत यादव अच्छे दोस्त हैं. लेकिन, 4 नवंबर की रात पता नहीं क्या हुआ कि भारत ने प्रवीण को घर से बाहर बुलाया और दो गोलियां मार दीं. एक गोली प्रवीण के गाल के आर-पार हो गई. दूसरी गोली उनकी गर्दन को छूते हुए निकल गई. गोलियों की आवाज सुनकर घरवालों के होश उड़ गए. इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने बाहर आकर देखा तो प्रणीण खून से लथपथ पड़े तड़प रहे थे. जबकि, भारत मौके से फरार हो गया था.

पुलिस ने कही ये बात
एसएसपी राजेश एस. ने बताया कि थाना कोतवारी क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति को गोली लगी है. जिसने गोली मारी है वह पड़ोसी भी है और मित्र भी है. उनके जबड़े में गोली का जख्म है. वे खतरे से बाहर हैं. यह गोलीकांड मामूली विवाद को लेकर हुआ. गोली मारने का आरोपी नवरात्रि में एक व्यक्ति से विवाद कर रहा था. उसके दोस्त ने उसे झगड़ा करने से रोका था. दोस्त की इस बात से आरोपी के अहम को ठेस पहुंची. इसके बाद उसने शराब पी. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं. उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Tags: Jhansi news, UP news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment