traffictail

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में कोहरे की दस्तक, इन 3 राज्यों में भारी बारिश की उम्मीद, IMD का अलर्ट

SHARE:

हाइलाइट्स

आज दिल्ली-NCR में हल्का कोहरा देखा जा सकता है.
आज केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बहुत भारी बारिश होने की संभावना.
भारी बारिश की आशंका को देखते हुए केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट जारी.

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR इस वक्त भीषण वायु प्रदूषण की चपेट में है. मौसमी के हालात उसे और भी ज्यादा बढ़ाने वाले साबित हो रहे हैं. दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 से ऊपर बहुत गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज दिल्ली में हल्का कोहरा (Shallow Fog) देखा जा सकता है. इससे हवा में घुला जहर कायम रहने की आशंका है. आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा.

आईएमडी के मुताबिक आज केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना है. जबकि रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. केरल और माहे में बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी ( हवाओं की गति 30-40 किमी. प्रति घंटे) आने और रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप में बिजली गिरने की संभावना है. आईएमडी ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है. जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में येलो वॉच जारी किया गया है.

आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान दक्षिण भारत के तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराइकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की, मध्यम से लेकर भारी बारिश के जारी रहने की संभावना है. 3 से 7 तारीख के दौरान केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की, मध्यम से लेकर काफी भारी बारिश होने की संभावना है.

आखें जल रही, दम घुट रहा…फिर क्‍यों हो रही बेहद कड़े GRAP-4 को लागू करने में देरी? आखिर क्‍या है सरकार का प्‍लान?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में कोहरे की दस्तक, इन 3 राज्यों में भारी बारिश की उम्मीद, IMD का अलर्ट

वहीं एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश या फिर बर्फबारी होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 7 नवंबर की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. इसके असर से 7 से 9 नवंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

Tags: Delhi weather, Foggy weather, Mausam News, Weather updates

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment