traffictail

एल्विश की रेव पार्टी: सपेरे बोले- बहुत पहले सांप पालना छोड़ दिया, बर्थ डे पार्टी में बीन बजाने बुलाया था

SHARE:

हाइलाइट्स

पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR.
छापेमारी में 9 सांपों को भी बचाया गया.
इस मामले में पुलिस ने 5 सपेरों को पकड़ा है.

नई दिल्ली. रेव पार्टियों (Rave Party) में सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) समेत 6 लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है. रेव पार्टियों में जहर सप्लाई करने के लिए वे मोटी रकम वसूलते थे. छापेमारी में 9 सांपों को भी बचाया गया है. इस मामले में पुलिस ने 5 सपेरों को भी पकड़ा है. इस मामले में सपेरों के परिवार के लोगों ने बताया कि उन्होंने कई साल पहले से ही सांप रखना बंद कर दिया है. उनको तो बताया गया था कि एक बर्थडे पार्टी है, जहां पर बीन बजाने के लिए बुलाया गया था. हम लोग बीन बजाने का काम करते हैं. एल्विस यादव कौन है हम नहीं जानते.

वहीं नोएडा के डीएफओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ‘कल शाम हमे जानकारी मिली थी कि सांपों और उनके जहर को लेकर कुछ व्यापार की संभावना है. इसके लिए तैयारी की गई थी. वन विभाग, पुलिस विभाग और पीएफए द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन किया गया, जिसमें 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. कई सांप बरामद किए गए हैं. एक बोतल में जहर भी मिला है, जांच के बाद पता चलेगा कि वास्तव में उसमें क्या है.’ गौरतलब है कि नोएडा पुलिस ने एक रेव पार्टी में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

बताया गया कि ये लोग गुरुवार को रेव पार्टी के लिए सेक्टर-51 के एक बैंक्वेट हॉल में इकट्ठे हुए थे. पुलिस ने बताया कि सेक्टर-51 के एक बैंक्वेट हॉल में सांप के जहर के साथ रेव पार्टी करने के मामले में यादव सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ (PFA) की शिकायत के बाद वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया. बताया गया है कि रेव पार्टी पीएफए द्वारा बिछाया गया जाल थी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ‘बैंक्वेट हॉल से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से नौ सांपों को बचाया गया.’ पार्टी में सांप का जहर उपलब्ध कराया गया था.

Elvish Yadav: 5 कोबरा, 1 अजगर और….एल्विश यादव वाली रेव पार्टी से पुलिस को क्या-क्या मिला और कौन-कौन हुए अरेस्ट?

एल्विश की रेव पार्टी: सपेरे बोले- बहुत पहले सांप पालना छोड़ दिया, बर्थ डे पार्टी में बीन बजाने बुलाया था

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों की पहचान राहुल (32), टीटूनाथ (45), जयकरण (50), नारायण (50) और रविनाथ (45) के रूप में हुई है. ये सभी दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर के मोहरबंद गांव के निवासी हैं. बीजेपी सांसद मेनका गांधी द्वारा संचालित पीएफए के शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता ने एफआईआर में दावा किया कि उनके समूह को पता चला था कि यूट्यूबर एल्विश यादव और उनके सहयोगी नोएडा और एनसीआर के अन्य हिस्सों में अवैध रूप से रेव पार्टियों का आयोजन करते थे और जीवित सांपों और सांप के जहर के साथ वीडियो बनाते थे.

Tags: Crime News, Crime news of up, Rave party, Snake

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment