traffictail

पत्नी के साथ प्रेमी को देखा तो पति ने खोया आपा, हथौड़ी से पीट-पीटकर ले ली जान, फिर…

SHARE:

इटावा /ओरैया. यूपी में एक शख्स की उसकी प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर हत्या कर दी. हत्या की इस घटना को हथौड़े से अंजाम दिया गया. प्रेमी की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है. मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के तालेपुर गांव का है. हत्या के इस मामले को लेकर के पुलिस ने बताया कि मृतक के मामा नरेंद्र की तहरीर पर प्रेमिका गुलशन, उसके पति रहीश व देवर पप्पू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

गुलशन व रहीश को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल गिरफ्तार दंपती ने युवक की हत्या करने की बात कबूल कर ली है. औरैया जिले के तालेपुर गांव में बहन के घर गए सागर कुमार यादव के शव की शिनाख्त होते हुए पूरा मामला दो घंटे में साफ हो गया. शव की शिनाख्त होते ही घटना की परतें खुलने लगी. ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि एक साल पहले गुलशन से सागर की नजदीकी हुई थी. सागर उसे अपने साथ भी ले गया लेकिन कुछ दिन बाद छोड़ गया. हत्या की वजह गुलशन के पति रहीश और सागर के बीच रंजिश रही.

पत्नी की दूसरे नजदीकी रहीश को रास न आई. 28 अक्तूबर को तो हद ही पार हो गई. सागर शराब पीकर गुलशन के पास जा पहुंचा. इस दौरान सम्मान के साथ हो रहे खिलवाड़ ने रहीश को झकझोरा तो उसने हथौड़े से सागर को पीटना शुरू कर दिया. बता दें कि सागर शादीशुदा है तो वहीं गुलशन की एक दो साल की बेटी है. तालेपुर में ही मृतक युवक की बहन रहती है. गांव में एक महिला से सागर का प्रेम प्रसंग चलता था. एक साल पहले वह प्रेमिका गुलशन को अपने साथ ले भी गया था, इसके बाद उसे छोड़ गय था.

उसके बाद प्रेमिका अपने पति के साथ फिर से रहने लगी थी. इस घटना से प्रेमिका के पति व युवक के बीच रंजिश हो गई थी. 28 अक्तूबर को भी कहासुनी हुई थी. सागर शराब के नशे में प्रेमिका के घर पहुंचा था, जहां पर उसकी हत्या कर दी गई. प्रेमिका के घर से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है, वहीं गुलशन और उसके पति रहीश को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल गिरफ्तार दंपती ने युवक की हत्या करने की बात कबूल कर ली है.

Tags: Etawah Crime News, Etawah latest news, Etawah news, UP news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment