traffictail

बिना इंटरनेट के भी रास्ता बता देता है Google Map, पूरा का पूरा बचा रहेगा मोबाइल डेटा

SHARE:

How to use google map offline: गूगल मैप का इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं. पहले कहीं जाते हुए लोगों से रास्ता पूछना पड़ता था, लेकिन अब गली, सड़क हाईवे कहीं से भी गुज़र कर जाना हो, गूगल मैप आपको आराम से पहुंचा देता है. गूगल मैप खासतौर पर तब बहुत काम आता है जब हम किसी दूसरे शहर या फिर दूसर देश में ट्रैवल कर रहे होते हैं. आसपास की लोकेशन, शॉप, घूमने की जगह हो तो फटाक से गूगल मैप खोला और देख लिया कि हम कहां पर हैं या फिर कहां जाना है. लेकिन आज के समय में फोन के ज़रिए किसी भी काम के लिए इंटरनेट की ज़रूरत पड़ती है.

ऐसा ही गूगल मैप के साथ भी है. हम सबको मालूम है कि गूगल मैप ऐप के लिए भी इंटरनेट चाहिए होता है, लेकिन कई बार फोन में खराब कनेक्टिविटी के कारण हम इसको मैप का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. तो ऐसे में ये जानकर खुशी होगी कि आप बिना इंटरनेट के भी गूगल मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- iPhone यूज़र की मृत्यु के बाद कैसे Unlock कर सकते हैं उसका मोबाइल? ये है लीगल तरीका

जी हां, आप जहां के लिए यात्रा कर रहे हैं, उस सेक्शन को डाउनलोड करने के बाद आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी Google मैप सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

गूगल मैप्स का ऑफलाइन इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉयड डिवाइस पर कैसे डाउनलोड करें?
इसके लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन या टैबलेट पर गूगल मैप ऐप को ओपन कर लें.

अभी आपको ये देखना होगा कि आपका डिवाइस इंटरनेट से कनेक्टेड हो, और गूगल मैप में साइन इन हो.

ये भी पढ़ें- थोक के भाव मिल रहे हैं ये 4 सुपरहिट फोन, सस्ता दाम और फीचर्स कमाल देख धड़ल्ले से होने लगी बिक्री

अब किसी जगह को सर्च करें. उदाहरण के तौर पर San Francisco. अब आप नीचे की ओर स्थान के नाम या पते पर टैप करें और फिर More और More पर टैप करें और फिर ऑफलाइन मैप डाउनलोड करें.

अगर आपने रेस्तरां जैसी कोई जगह सर्च की है, तो More और More टैप करें और फिर ऑफलाइन मैप डाउनलोड करें और फिर Download पर टैप कर दें.

अब जब आपको इसे इस्तेमाल करना होगा तो आपको गूगल मैप पर अपने प्रोफाइल के आइकन पर जाना होगा, और यहां आपको Offline Maps का ऑप्शन दिए जाएगा.

Tags: Google, Google maps, Tech news hindi, Tech Tricks

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment