traffictail

iPhone यूज़र की मृत्यु के बाद कैसे Unlock कर सकते हैं उसका मोबाइल? ये है लीगल तरीका

SHARE:

हाइलाइट्स

एक यूज़र निधन के बाद अपने ऐपल अकाउंट डेटा का एक्सेस किसी को दे सकता है.
Apple के मुताबिक लेगेसी कॉन्टैक्ट सबसे सुरक्षित तरीका है.

iPhone unlock when user dies: तकनीक इतनी एडवांस हो गई है कि फोन की सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए कंपनियां आए दिन नए-नए तरीके अपना रही हैं. पहले जहां फोन सिर्फ पैटर्न और पिन से अनलॉक हो जाता था, वहीं अब फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट की मदद से फोन को खोला जाता है. आज के समय में फोन में लगभग सभी ज़रूरी चीज़ें मौजूद रहती है और पूरा फोन पासवर्ड प्रोटेक्टेड रहता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी की मृत्यु के बाद उसके फोन को अनलॉक किया जा सकता है या नहीं?

यहां हम बात कर रहे हैं आईफोन की, जिसे लेकर ऐपल ने खुद जवाब दिया है कि अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो उसके आईफोन को कैसे अनलॉक किया जा सकता है. ऐपल का कहना है कि कंपनी ने अब यूज़र्स के पास पर्सनल डेटा सौंपने का एक तरीका है. iOS 15.2, iPadOS 15.2 और macOS 12.1 या उससे ऊपर चलाने वाले किसी भी ऐपल डिवाइस में यूज़र के पास अपने Apple ID के लिए ‘Legacy Contact’, ऐड करने ऑप्शन रहता है.

Apple के मुताबिक लेगेसी कॉन्टैक्ट सबसे सुरक्षित तरीका है, जो एक व्यक्ति अपने भरोसेमंद को उसके निधन के बाद अपने ऐपल अकाउंट के डेटा का एक्सेस देता है. लेगेसी कॉन्टैक्ट को एक यूनीक एक्सेस कीज़ (keys) मिलती है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ यूज़र के निधन के बाद ही किया जा सकता है. जिस परिवार के मेंबर को लेगेसी कॉन्टैक्ट के रूप में मार्क किया गया है, उसे ऐपल से डेटा सौंपने का अनुरोध करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और यूनीक एक्सेस दिखाना होगी.

iPhone, iPad या Mac में कैसे ऐड करें Legacy Contact?
सबसे पहले Settings पर जाएं, फिर अपने नाम पर टैप करें.
Sign-In & Security पर टैप करें, और फिर Legacy Contact पर टैप करें.
अब Add Legacy Contact पर जाएं. इसके बाद आपको FaceID, TouchID या डिवाइस पासकोड को ऑथेंटिकेट करना होगा.

Mac के लिए कौन सा तरीका अपनाएं…
इसके लिए Apple Menu पर जाएं और फिर System Settings पर जाकर Apple ID पर क्लिक करें.
अब Sign-In पर जाएं, और Legacy Contact पर क्लिक करें.
आखिर में Add Legacy Contact पर टैप करें, और इसके बाद TouchID से ऑथेंटिकेट करना होगा.

ध्यान दें कि जब तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता है तब तक कोई भी डेटा एक्सेस नहीं किया जा सकता है, इसलिए यूज़र्स को जीवित रहने पर प्राइवेसी के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.

Tags: Apple, Iphone, Mobile Phone, Tech Knowledge, Tech news, Tech news hindi, Tech Tricks

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment