traffictail

सांप्रदायिक तनाव के चलते छपरा में इंटरनेट बंद, इस दिन शुरू होने की संभावना, जानें मामला

SHARE:

विशाल कुमार/छपरा. बिहार के छपरा में एक बार फिर इंटरनेट बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. नया बाजार इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. जिसके चलते शहर में तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं. खासकर बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बाधित रहने से नुकसान हो रहा है. सबसे अधिक परेशानी व्यवसाई वर्ग को है. यूपीआई पेमेंट बंद रहने से व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

कपड़ा दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि यूपीआई पेमेंट बंद होने के कारण खरीद-बिक्री में दिक्कत आ रही है. शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि जो बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई करते थे उनकी पढ़ाई पूरी तरह ठप्प हो गई है. उन्होंने बताया कि छपरा में अब तक ऐसे चार मौके आए हैं जब इंटरनेट बंद करने की जरूरत पड़ी है. अधिकांश मामलों में प्रशासन स्थिति बिगड़ने पर इंटरनेट बंद करता है और यह काफी सफल भी रहा. लेकिन बार-बार इस तरह की परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है. दवा दुकानदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम पूरी तरह से फेल है और लोग परेशान है. उन्होंने बताया कि सारण जिला में दुर्गा पूजा के मौके पर इंटरनेट सेवा बंद की गई है, क्योंकि इस बार भगवान बाजार थाना की नई बाजार इलाके में दो पक्षों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैल गया था.

Tags: Administration, Chapra news, Crime News, Local18

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment