सीवान. बिहार के सीवान से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पति-पत्नी दोनों ने आत्महत्या कर ली. दोनों ने घर में लगे पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव की घटना है. इस घटना से जहां घर में मतमी सनाटा पसर गया तो वही गांव में सनसनी फैल गई.
अमित की शादी 2022 में हिंदी रीति रिवाज से हुई थी. उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती बताई जा रही है. अमित की शादी सीवान जिला के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के महंमदपुर गांव में मई 2022 में हुई थी. पति-पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं. मृतक बंगरा निवासी विमल यादव का पुत्र अमित यादव और अमित की पत्नी रूबी देवी है.
बताया जा रहा है कि अक्सर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था. इस बीच पहले पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और जैसे ही यह बात रूबी के मायके वालों को पता चला तो रूबी के परिजनों ने अमित के घर आकर कुछ कहा. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई. उसके बाद तुरंत अमित ने रूम में जाकर फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शव को दरवाजा तोड़ बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा.
पुलिस घटना के बाद मामले की जांच में जुट गई है लेकिन इस मामले में न परिजन और न ही ग्रामीण कुछ भी बता रहे हैं. घटना के बाद पूरे गांव के लोग सकते में हैं.
.
Tags: Bihar News, Siwan news
FIRST PUBLISHED : October 27, 2023, 18:44 IST





