traffictail

भाई ने पहले बहन फिर उसके प्रेमी का किया कत्ल, शव को लगाया ठिकाने, गिरफ्तार हुआ तो बताई वजह

SHARE:

पटना. बिहार की धनरूआ पुलिस ने डबल मर्डर केस का खुलासा कर लिया है. धनरूआ थाना क्षेत्र से अपहृत रमेश उर्फ सोनू की हत्या के साथ-साथ उसकी प्रेमिका कंचन की भी हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है. दोनों की हत्या में शामिल मुख्य अपराधी सह प्रेमिका के भाई अमरनाथ की गिरफ्तारी धनरूआ पुलिस ने कर ली है. इस वारदात में शामिल और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस अभियान चला रही है.

मामले की जानकारी देते हुए धनरूआ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया है कि बही गांव से रमेश उर्फ सोनू के अपहरण की सूचना 10 तारीख को मिली और 10 अक्टूबर को ही फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर के पास नाला से उसका शव पुलिस ने बरामद कर उसकी पहचान की. हत्या की जब जांच की गई तो यह हत्या प्रेम प्रसंग और प्रेम प्रसंग में सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ गया. इतना ही नहीं इस मामले में प्रेमी की हत्या के साथ प्रेमिका की भी हत्या की गई थी जिसका पुलिस ने खुलासा कर लिया है.

पुलिस ने इस डबल मर्डर में प्रेमिका कंचन के भाई अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया. उसने बताए कि रमेश उर्फ सोनू और उसकी बहन कंचन में प्रेम प्रसंग चल रहा था. रक्षाबंधन के समय उसकी बहन सोनू के साथ भाग गई. हिलसा से बहन कंचन ने फोन किया कि रमेश उर्फ सोनू ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है, जिसके बाद वो आगबबूला होकर हिलसा पहुंचा.

इसके बाद आरोपी ने बहन की रास्ते में धनहारी के पास हत्या कर दी और शव को नहर में बहा दिया जिसका यूडी केस भी हिलसा में दर्ज किया गया. कुछ दिन बाद गांव को दिखाने के लिए उसने पुतला दहन कर उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद रमेश उर्फ सोनू से बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर अमरनाथ ने उसे पटना से फतुहा बुलाया और शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी और लाश को रसूलपुर में नाला में बहा दिया.

पुलिस ने लाश की पहचान 10 तारीख को फतुहा पुलिस की मदद से की और शव बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में जांच की तो सबसे पहला शक अमरनाथ पर हुआ. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सारी परतें खुलती चली गईं. इस मामले में धनरूआ पुलिस को कुछ और आरोपियों की तलाश है जिसको लेकर छापेमारी की जा रहा है. धनरूआ के थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल इस आरोपी को जेल भेजा जा रहा है.

Tags: Bihar News, Double Murder, PATNA NEWS

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment