traffictail

अचानक आसमान में उड़ने लगे ‘बजरंग बली’! मंत्रमुग्ध लोगों ने लगाए जय हनुमान के नारे, VIDEO हुआ वायरल

SHARE:

Bajrang Bali Drone: हिंदू देवता हनुमान (बजरंगबली) के वेश में एक ड्रोन का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है. इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में हनुमान जी रामायण काल की तरह ही उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस क्लिप को छत्तीसगढ़ में फिल्माया गया है. क्लिप के शुरुआत आसपास के खड़े लोग ड्रोन के उड़ने पर मंत्रमुग्ध हो कर जय जयकारा लगाने लगते हैं. बैकग्राउंड में ‘जय हनुमान ज्ञान गुण सागर’ गाना बज रहा था.

वीडियो शेयर होने के बाद से इसे 5000 से अधिक लोगों ने देखा है, जबकि 500 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. इस वीडियो को मूल रूप से इंस्टाग्राम पर विनाल गुप्ता (clicks_by_vinal) द्वारा पोस्ट किया गया था. विनाल पेशे से एक फोटोग्राफर हैं. सोशल सीडिया पर छत्तीसगढ़, खासकर अंबिकापुर की मनमोहक तस्वीरें शेयर करने के लिए जाने जाते हैं.

बताया जा रहा है कि ये वीडियो दशहरा पूजा के दौरान बनाया गया था. बजरंग बली के रूप में बनाया गया ये ड्रोन उपर आसमान में उड़ते हुए लोगों को आशीर्वाद दे रहा था.

मंगाया था 1 लाख का Sony TV, डिब्बे से निकला Thomson टीवी, फजीहत होने के बाद Flipkart ने दिया जवाब

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी को टेक्नोलॉजी को पौराणिक कथा से जोड़ने का विचार आया हो. 9 साल पहले लुधियाना के आसमान में ऐसी ही एक घटना में हनुमान ड्रोन के अद्भुत नजारा देखने को मिला था. जहां स्थानीय लोग भी इस अनोखी घटना से मंत्रमुग्ध हो गए थे.

Tags: Latest viral video, Lord Hanuman, Viral video news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment